दिल्ली में बाहरी लोगों के इलाज कराने वाले बयान पर केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पिछलें दिनों उन्होंने बाहरी लोगों के दिल्ली के अस्पताल में इलाज कराने को लेकर बयान दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहादुरशाह जफर मार्ग पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने भी उनके इस बयान का जमकर विरोध किया था। अपने विरोध में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल कहा कि वह पूर्वांचल का अपमान नहीं सहेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने दिया था ये बयान
पिछले दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली के बाहर से लोग 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और पांच का लाख का मुफ्त इलाज करा लेते हैं। इसके बाद से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। ना सिर्फ बीजेपी बल्कि कांग्रेस की तरफ से भी उनके इस बयान का विरोध किया गया था।
मनोज तिवारी ने किया पलटवार
इस बयान के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली से बाहर का कोई भी व्यक्ति दिल्ली आकर इलाज कराता है तो उससे उन्हें क्यों परेशानी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी हैं और यहां केंद्र सरकार के भी अस्पताल हैं। मनोज तिवारी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक मुक्त सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस योजना को लागू करने के बजाय पूर्वांचल के लोगों के लिए अपमानजनक बयान दे रहे हैं।
विजय गोयल ने की मांफी की मांग
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल के इस बयान का विरोध किया है। विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि वह पूर्वांचल के अपमान को कतई सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें मांफी मांगनी चाहिए।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक