Delhi Crime: जामिया नगर में प्रापर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बेरहमी से की हत्या
डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि पुलिस के अनुसार वसीफ सत्तार गाजी अल्लाहदिया काटेज नूर नगर जामिया नगर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में अब्दुल सत्तार के अलावा अन्य सदस्य है। वह प्रापर्टी डीलर का काम करता था।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जामिया नगर के नूर नगर इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
शव को मोर्चरी में रखा गया सुरक्षित
घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वासिफ सत्तार गाजी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
आपसी रंजिश की ओर इशारा कर रही शुरुआती जांच
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या कहती है पुलिस
डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि पुलिस के अनुसार वसीफ सत्तार गाजी, अल्लाहदिया काटेज, नूर नगर, जामिया नगर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में अब्दुल सत्तार के अलावा अन्य सदस्य है। वह प्रापर्टी डीलर का काम करता था। रविवार को पुलिस को एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि वसीफ अपनी बाइक पर सवार था। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।