डेंगू से पीड़ित प्रियंका गांधी की तबीयत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
डेंगू से पीड़ित प्रियंका वाड्रा गांधी की तबीयत में सुधार के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका वाड्रा गांधी की तबीयत में सुधार है। वह डेंगू से पीड़ित थीं। इलाज के लिए उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रियंका 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) ने कहा था कि 'प्रियंका वाड्रा को बुखार था।बाद में जांच से पता चला कि वह डेंगू से पीड़ित हैं।' डीएस राणा ने कहा कि अब उनकी तबियत में सुधार है और उन्हें घर में आराम करने की सलाह दी गई है।
Priyanka Gandhi Vadra discharged from Sir Ganga Ram Hospital at 4 PM after recovery from Dengue— ANI (@ANI) August 30, 2017
उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 657 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 325 मरीज दिल्ली के हैं और 332 अन्य राज्यों के हैं। दक्षिण दिल्ली निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक 64 डेंगू के मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: गर्भवती को छोड़ ऑपरेशन थियेटर में झगड़ने लगे डॉक्टर, बच्चे की मौत