Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी ने खुद को बताया दिल्ली की लड़की, पीएम मोदी को दी ये चुनौती

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ब्रह्म पुरी से यमुना विहार तक रोड शो किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 08:45 PM (IST)
प्रियंका गांधी ने खुद को बताया दिल्ली की लड़की, पीएम मोदी को दी ये चुनौती
प्रियंका गांधी ने खुद को बताया दिल्ली की लड़की, पीएम मोदी को दी ये चुनौती

नई दिल्ली, जेएनएन।  उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ब्रह्म पुरी से यमुना विहार तक रोड शो किया। रोड शो खत्म होने के बाद यमुना विहार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। प्रियंका ने पीएम मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि चुनाव के आखिरी दो चरण का चुनाव वह नोटंबदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा और अपने पूर्व में किये गए वादों पर चुनाव लड़ लें।

प्रियंका गांधी ने कहा, ' मैं दिल्ली की बेटी हूं और चुनाव में आपको (पीएम मोदी) खुली चुनौती देती हूं कि आप अपने वादों पर चुनाव लड़कर दिखाएं। कांग्रेस महासचिव ने भाजपा और पीएम मोदी पर देश की जनता से झूठा वादा करने का आरोप लगाया।

prime article banner

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम किसी समस्या के निदान की बात नहीं करते। यह वैसे ही है जैसे, 'कोई बच्चा जब होम वर्क पूरा नहीं करता और स्कूल जाता है तो कहा है कि क्या करूं नेहरु जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छिपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कस्ती बना दी मेरे होमवर्क की किसी ने पानी में डूबा दिया'।

बता दें कि दिल्ली के चुनावी समर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कूद गई हैं। उन्होंने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो ब्रह्मपुरी से शुरू किया गया। 

प्रियंका गांधी के साथ शीला दीक्षित के साथ दिल्ली कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस महासचिव ने रोड के माध्यम से शीला दीक्षित के लिए दिल्ली की जनता से वोट मांगा। 

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंदर सिंह के समर्थन में दक्षिणपुरी में रोड शो किया और उनके लिए वोट मांगे।


 

केजरीवाल ने की प्रियंका गांधी की आलोचना
प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा- 'दोनों भाई बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) उस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं, जहां पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत है।' इतना ही नहीं, दिल्ली के सीएम ने यह भी कहा- 'प्रियंका गांधी अपना समय बर्बाद कर रही हैं। वह क्यों नहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही हैं? वह उत्तर प्रदेश में अपनी रैली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ कर रही हैं, जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ।'

राहुल गांधी ने सोमवार को की थी रैली
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में सोमवार को रैली की थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। मुस्लिम बहुल इलाके ईदगाह रोड से दिल्ली के मतदाताओं को संबोधित करते हुए राहुल यह संदेश देते नजर आए कि दिल्ली में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है।

वे अपने भाषण में मोदी सरकार के पांच साल के कामकाज पर मुखर रहे, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामकाज पर एक शब्द भी नहीं बोले थे। भाषण में जब उन्होंने आप की बात की तो सिर्फ गठबंधन को लेकर की और उसमें भी उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि यदि कांग्रेस और आप में गठबंधन नहीं हो सका तो उसके पीछे जिम्मेदार सिर्फ आप है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.