NRI महिला को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में बुलाया, खाना खिलाया और फिर... अमेरिका से लौटकर CEO पर लगाया गंभीर आरोप
Delhi Crime News राजधानी दिल्ली में फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामाला चाणक्यपुरी इलाके का है महिला ने थाने में एक प्राइवेट कंपनी के CEO पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की उम्र 42 साल है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित एक पांच तारा होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने करीब चार माह पहले घटना होने की बात बताई है। उन्होंने अपनी कंपनी के सीईओ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
महिला ने संक्षिप्त में शिकायत दी है, जिसके आधार पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
होटल से मांगा जाएगा सीसीटीवी फुटेज
नई दिल्ली जिला के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सोमवार को पहले शिकायतकर्ता महिला का पटियाला हाउस कोर्ट में धारा-164 के तहत पहले बयान दर्ज कराया जाएगा। होटल प्रबंधन से भी घटना वाले दिन का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया गया है।
मूलरूप से गुरुग्राम की है महिला
जांच पड़ताल के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला मूलरूप से गुरुग्राम की रहने वाली है लेकिन वह कई वर्षों से अमेरिका में रहकर वहां एक कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर नौकरी करती है।
शिकायत में महिला ने बताया है कि वह कंपनी की सेमिनार में भाग लेने दिल्ली आई थी। 14 सितंबर को चाणक्यपुरी स्थित एक पांच तारा होटल में सेमीनार में भाग लेने के बाद सीईओ ने उन्हें खाने के लिए अपने कमरे में बुलाया था।
फिर से लौटी दिल्ली तो की शिकायत
खाना में कोई नशीला पदार्थ मिला होने के कारण जब वह अचेत हो गई तब सीईओ ने उनके साथ दुष्कर्म किया। सीईओ उनके चाचा के परिचित हैं। चाचा की सिफारिश पर उसने महिला को नौकरी दिलाने में मदद की थी, जिससे घटना के दौरान उन्होंने पुलिस व स्वजन को आपबीती नहीं बताई। वह कुछ समय बाद वापस अमेरिका लौट गई थी। दोबारा दिल्ली लौटने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।