विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pragati Maidan Tunnel Loot: 20 सेकंड में सरेराह दिया था लूट को अंजाम, 72 घंटे के भीतर पकड़े गए पांच लोग

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 27 Jun 2023 10:29 AM (IST)

24 जून शनिवार को प्रगति मैदान में कारोबारी से दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने ...और पढ़ें

Pragati Maidan Tunnel loot case: क्राइम ब्रांच ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार।
Pragati Maidan Tunnel loot case: क्राइम ब्रांच ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Pragati Maidan Tunnel loot case: प्रगति मैदान में 24 जून शनिवार को कारोबारी से दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार देर रात को छापेमारी के दौरान दो आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार किया था, जबकि मंगलवार सुबह तीन और अन्य बदमाशों को पकड़ा है।  

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रगति मैदान टनल में कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अन्य बदमाशों को पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि सोमवार की देर शाम छापेमारी कर दो बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया था। 

सोमवार को सामने आया था घटना का वीडियो

वहीं, सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो बाइक पर सवार चार बदमाश दौड़ती कार को ओवरटेक कर अपनी बाइक उसके आगे रोक देते हैं। जैसे ही कार रुकती है वो बंदूक के दम पर रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले साजन कुमार का चांदनी चौक में सोने-चांदी के आभूषण का कारोबार है। वह शनिवार दोपहर (24 जून) को कैब से गुरुग्राम स्थित एक फर्म को दो लाख रुपये देने के लिए जा रहे थे।

उनके साथ में साथी जितेंद्र पटेल भी था। वह लाल किले से कैब बुक कर रिंग रोड से निकले। प्रगति मैदान से टनल में प्रवेश किया उन्हें इंडिया गेट की तरफ निकलना था।

टनल के अंदर कार रुकवाकर की लूट

टनल के अंदर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी कैब रुकवा ली। इसके बाद पिस्टल दिखा कर कार का शीशा खुलवाया। फिर रुपये से भरा बैग लूट लिया।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पीसीआर को कॉल कर मामले की जानकारी दी है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात दिन में तीन से चार बजे की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शाम छह बजे दी है।