विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की सड़कों पर लूट के इरादे से घूम रहा था शख्स, पुलिस ने धर दबोचा; 13 मामले पहले से हैं दर्ज

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 25 Feb 2024 09:03 AM (GMT+05:30)

उत्तरी जिला के बाड़ा हिंदुराव थाना पुलिस ने एक बदमाश को चोरी की स्कूटी और चाकू के साथ गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

दिल्ली की सड़कों पर लूट के इरादे से घूम रहा था शख्स, पुलिस ने धर दबोचा
दिल्ली की सड़कों पर लूट के इरादे से घूम रहा था शख्स, पुलिस ने धर दबोचा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी जिला के बाड़ा हिंदुराव थाना पुलिस ने एक बदमाश को चोरी की स्कूटी और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था, तभी पुलिस ने इसे दबोच लिया। यह लूटपाट, झपटमारी, चोरी, आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के 13 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया। बाड़ा हिंदूराव थाना पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

डीसीपी उत्तरी जिला मनोज कुमार मीणा के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम मुकेश उर्फ राहुल उर्फ रोहित है। यह नबी करीम थाने का घोषित अपराधी है। एसीपी विजय कुमार रस्तोगी और इंस्पेक्टर बिशम्बर दयाल मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को बदमाश को गस्त के दौरान बदमाश को बाड़ा हिंदुराव इलाके से दबोच लिया। इसके कब्जे से बरामद स्कूटी पटेल नगर से चुराई गई थी।

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: मधु विहार में बाइक टैक्सी चालक की 25 से अधिक वार कर की गई हत्या, इस वजह से हुआ था मर्डर