Hapur Encounter: देवली गोलीकांड में शामिल दो आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
Hapur Police Encounter News सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव देवली में हुई गोलीकांड की घटना में शामिल दो मुख्यारोपितों को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों हत्यारोपित घायल हो गए।
हापुड़, जागरण संवाददाता। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव देवली में हुई गोलीकांड की घटना में शामिल दो मुख्यारोपितों को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों हत्यारोपित घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में गिरफ्तार किया है। जहां उनका उपचार किया है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार देर थाना सिंभावली प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव देवली के रहने वाले सुजीत भाटी, वीरेंद्र भाटी और सरफुद्दीन अली को गोली मारने वाले बदमाश गांव देवली मार्ग की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने देवली मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।
पुलिस पर कर दी फायरिंग
इस दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad: गर्भ में बेटी का पता चलने पर पति ने पेट में मारी लात, हुआ गर्भपात; फिर से गर्भवती होने पर खिलाई दवा
अन्य आरोपितों की तलाश जारी
मगर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपित जिला मेरठ के गांव मीवा के रहने वाले हिमांशु उर्फ राका और मिथुन कुमार हैं। पूछताछ में दोनों ने गोलीकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। इस हत्याकांड में शामिल कुछ अन्य आरोपित अभी फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।