Amul Milk Distributor murder: गर्लफ्रेंड ने की थी सोनू भड़ाना की हत्या, मृतक के मोबाइल से खुला राज Ghaziabad News
अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर सोनू भड़ाना की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद, जेएनएन। अमूल दूध (Amul Milk) के डिस्ट्रीब्यूटर सोनू भड़ाना हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इंदिरापुरम के मकनपुर में अमूल दूध डिस्ट्रीब्यूटर सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनू की हत्या महिला मित्र ने लूट के इरादे से अपने दो साथियों के मदद से की थी।
पूछताछ में महिला ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर सोनू भड़ाना के दफ्तर के दराज में रखे गए दो लाख से अधिक रूपयों को लूटने के इरादे से उसने वारदात को अंजाम दिया। जब ये आरोपित लूट की वारदात को अंजाम देने लगे तो वे दराज नहीं खोल सके थे। आरोपित मृतक का मोबाइल और घड़ी लूट कर ले गए थे। लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस आरोपितों तक पहुंची।
बता दें कि पिछले महीने जून में इंदिरापुरम के मकनपुर में अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर सोनू भड़ाना की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को उनके हाथ और पैर बंधे मिले थे। गला गमछे से कसा हुआ था। वहीं, पैर महिला के दुपट्टे से बंधे थे, जबकि हाथ रस्सी से। पुलिस को मौके से शराब की बोतल और दो गिलास भी मिले थे। वारदात को डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम पर अंजाम दिया गया था। सोनू इसी गोदाम में अकेले रहते थे।
सोनू मूल रूप से ग्राम रहमापुर थाना बहसूमा जिला मेरठ के रहने वाले थे। उनकी पत्नी व दो बेटे गांव में ही रहते हैं। उनका बड़ा बेटा मकनपुर आया हुआ था, मगर वह हत्या वाले दिन किसी रिश्तेदार के यहां गया था।
दिल्ली-NCR की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक