जन्मदिन की पार्टी से लौट रही JNU छात्रा से रात भर दरिंदगी
कैब चालक ने तीन घंटे तक जेएनयू की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर कैब चालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच वह छात्रा को तीन घंटे से अधिक समय तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा फिर आइआइटी के पास फेंककर फरार हो गया।
सात दिसंबर 2014 की रात भी अमेरिकी एप आधारित कैब कंपनी उबर के चालक ने गुरुग्राम स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली 25 वर्षीय एनालिस्ट से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उस समय भी कैब में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे।
जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी पीड़िता
पीड़ित युवती मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक युवती दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस गई थी। रात करीब 8 बजे युवती ने मंदिर मार्ग स्थित एक मंदिर के बाहर से जेएनयू जाने के लिए कैब ली।
रास्ते में खिलाया नशीला पदार्थ
रास्ते में कैब चालक ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद चालक ने कैब में ही कहीं सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन घंटे अधिक समय तक छात्रा को घुमाता रहा।
जानिए क्यों अरविंद केजरीवाल ने कहा... तो मैं खुद भाजपा के लिए वोट मांगूंगा
रात 12 बजे आइआइटी के पास छोड़कर हुआ फरार
रात में करीब 12 बजे वह युवती को आइआइटी के नजदीक हौजखास के एक पार्क के पास छोड़कर फरार हो गया। रातभर युवती पार्क के पास ही पड़ी रही। अगले दिन सुबह 8 बजे राहगीरों ने युवती को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती का एम्स ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया। इसके बाद 4 अगस्त की सुबह डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। इसके बाद जेएनयू प्रशासन ने वसंतकुंज उत्तरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद युवती को मंदिर मार्ग थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
शर्मनाक : एयरपोर्ट पर दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का कृत्रिम पैर उतरवाया
कैब चालक की हो रही पहचान
मंदिर मार्ग पुलिस युवती के बयान के आधार पर कैब व चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि युवती पर अभी तक नशे का प्रभाव है। इससे वह अभी तक कुछ भी ठीक से बता नहीं पा रही है। युवती से सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की टीम को जांच सौंपी गई है।
दिल्ली-एनसीआर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप