Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: दिल्ली-NCR में नहीं दिखा प्रतिबंध का असर, दीवाली पर जमकर फूटे पटाखे; AQI के गंभीर होने की आशंका

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 11:20 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस के संयुक्त सीपी एसके जैन ने कहा मैं सभी को सुखद और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। आज दिल्ली के सभी वरिष्ठ अधिकारी आम लोगों की सु ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने जमकर फोड़े पटाखे।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस बार भी दीवाली पर आतिशबाजी पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बावजूद दिल्ली और एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई। गुरुवार शाम ढ़लते ही लोग पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। नई दिल्ली इलाके में भी लोग जमकर आतिशबाजियां की। इस कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा 'गंभीर' स्तर तक पहुंच सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस के संयुक्त सीपी एसके जैन ने कहा, "मैं सभी को सुखद और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। आज दिल्ली के सभी वरिष्ठ अधिकारी आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे हैं।" एक्सपर्ट का मानना है कि जिस तरीके से आतिशबाजी हो रही है दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और भी खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है।

    फरीदाबाद में जमकर हुई आतिशबाजी

    औद्योगिक नगरी में दीपावली की धूम है। पूरा शहर बिजली की रंग बिरंगी रोशनी से सजा हुआ है। इस वर्ष जनवरी माह में जब अयोध्या में 500 वर्ष बाद राम लला जी अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए तो उसके बाद से यह पहली दीपावली है। इस वजह से भी लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। 

    दीपावली पर रेवाड़ी में आतिशबाजी करते बच्चे

    रेवाड़ी में लोगों में दीवाली को लेकर खूब उत्साह देखा गया। बच्चे-बूढ़े से लेकर जवान तक सभी ने जमकर पटाखे फोड़े। लोगों को एक-दूसरे को बधाई देते हुए भी देखा गया। 

    गुरुग्राम के लोगों ने नहीं माना प्रतिबंध

    गुरुग्राम भी दिल्ली से सटा है। ऐसे में यहां पर भी पटाखे पर प्रतिबंध लगा था। इसके बावजूद यहां जमकर आतिशबाजियां हुई। 

    नोएडा में जमकर फूटे पटाखे

    गौतम बुद्ध नगर में भी पटाखे पर रोक लगाई गई थी। प्रशासन के रोक के बावजूद नोएडा में जमकर लोगों ने पटाखे फोड़े। यहां तक की लोगों द्वारा ऐसे भी पटाखे छोड़े गए जो पूरी तरह से आम दिनों में भी प्रतिबंधित होते हैं। नोएडा में कहीं पर भी आधिकारिक रूप से पटाखे की दुकानें नहीं लगी, फिर भी लोगों ने पटाखे की जमकर खरीददारी की।

    गाजियाबाद में भी लोगों ने जमकर की आतिशबाजियां

    गाजियाबाद में लोगों को जमकर आतिशबाजियां करते देखा गया। इस तरह की आतिशबाजियों के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच सकती है। पहले से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली एनसीआर का खतरनाक निशान पर है। ऐसे में कई घंटे से हो रही आतिशबाजी के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स में तेजी के साथ इजाफा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Diwali Photos: देश ही नहीं दुनिया में धूमधाम से मनाई जा रही दीवाली, रोशनी से जगमगा उठी न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग