Move to Jagran APP

'आने वाले दिनों में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, राजनीति से प्रेरित है किसान आंदोलन'

अरुण सिंह ने कहा कि उपचुनाव में जीत पर विपक्षी खुश होते रहें लेकिन हम राज्यों में चुनाव जीत रहे हैं। लोकसभा चुनाव पर इन उपचुनावों का असर नहीं पड़ेगा।

By Edited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 06:58 PM (IST)
'आने वाले दिनों में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, राजनीति से प्रेरित है किसान आंदोलन'
'आने वाले दिनों में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, राजनीति से प्रेरित है किसान आंदोलन'

गाजियाबाद [जेएनएन]। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में कीमतें निश्चित तौर पर कम होंगी। केंद्र सरकार इस ओर ध्यान दे रही है। गाजियाबाद में समरसता संपर्क के लिए पहुंचे अरुण सिंह ने महानगर कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत पर विपक्षी खुश होते रहें लेकिन हम राज्यों में चुनाव जीत रहे हैं। लोकसभा चुनाव पर इन उपचुनावों का असर नहीं पड़ेगा।

loksabha election banner

केंद्र सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया है। देश की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हुई है। यह सब डिजिटल इंडिया के जरिए संभव हो सका है। पार्टी ने चुनाव से पहले विशेष संपर्क अभियान का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कर दी है। इसके तहत भाजपा संगठन के तमाम पदाधिकारी, मंत्री और सांसद देश भर में ओपिनियन मेकर, बुद्धिजीवी, विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।

कर्नाटक में बढ़त हासिल की है

समरसता अभियान का रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। इसके अलावा मूल संपर्क अभियान भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें 50-50 घरों में भाजपा नेता संपर्क करेंगे। उपचुनाव में मिल रही हार पर भाजपा महासचिव ने कहा कि राजस्थान में उपचुनाव हारने के बाद हिमाचल और गुजरात का विधानसभा चुनाव जीता, इसी तरह से कर्नाटक में भी पार्टी ने भारी बढ़त हासिल की है।

किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित

उपचुनाव में मिली जीत पर अगर विपक्षी खुश होते हैं तो होते रहें। विभिन्न राज्यों में चल रहे किसानों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यह स्थिति पिछले तीन साल से है। पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने विख्यात कवि कृष्ण मित्र के आवास पर, दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में श्रीमहंत नारायण गिरी के साथ, घंटाघर चौपला बाजार में व्यापारियों के साथ संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: आखिर हम कर क्या रहे हैं, प्यासी है यमुना किनारे बसी दिल्ली, नहीं संभले तो आएगी 'प्रलय'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.