Move to Jagran APP

यमुना में बने जहरीले झाग में दिल्ली के श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें वीडियो

Chhath Puja 2021 in Delhi त्योहार मनाने के क्रम में दिल्ली में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के पहले दिन दिन यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच स्नान किया। एक ​श्रद्धालु महिला ने बताया कि यहां पानी बहुत गंदा है लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 10:38 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 12:13 PM (IST)
यमुना में बने जहरीले झाग में दिल्ली के श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें वीडियो
Chhath Puja 2021: यमुना में जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई दिल्ली के श्रद्धालुओं ने डुबकी

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम, जागरण टीम। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय से सोमवार से शुरू हो गया है। त्योहार मनाने के क्रम में दिल्ली में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के पहले दिन छठ पूजा के पहले दिन यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच स्नान किया। यहां पर मौजूद एक ​श्रद्धालु महिला ने बताया कि यहां पानी बहुत गंदा है, लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है इसलिए हम नहाने आए हैं।

loksabha election banner

दिल्ली में छठ घाट तैयार

दिल्ली ही नहीं, बल्कि एनसीआर के शहरों के ज्यादातर घाटों की सफाई व रंग-रोगन का काम किया गया है। कृत्रिम तालाबों में टैंकरों के माध्यम से पानी भरा गया है, वहीं पूजा समितियों ने गली-मोहल्लों में बने पार्कों में बने कृत्रिम घाटों को श्रद्धालुओं के लिए सजा दिए हैं। घाटों पर देर शाम के बाद रौनक बढ़ गई है। आइटीओ स्थित यमुना नदी के किनारे बना कृत्रिम छठ घाट भी पूजा के लिए तैयार है। घाट को देखने आए श्रद्धालुओं के साथ समिति के सदस्यों में उत्साह नजर आया।

छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश के महासचिव आर के सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इस बार यमुना नदी के किनारे जाने पर रोक लगाई है। इससे सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के पूजा करने के लिए व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु यमुना नदी में कुछ न करते हुए आस्था के पर्व को श्रद्धापूर्वक कृत्रिम घाट में ही पूजा करेंगे।

समिति के सचिव बैरिस्टर सिंह ने बताया कि देर से मिली अनुमति से घाट को तैयार करने में परेशानी तो जरूर हुई है, लेकिन घाट का काम लगभग पूरा हो गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार घाट में 100 से अधिक लोगों के आने की संभावना है। पूजा के लिए रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। नहाय खाय से घाटों में श्रद्धालुओं के आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां वर्ष 1982 से हर्षोल्लास से छठ पूजा आयोजित की जा रही है। आयोजन में कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए छठ मनाएंगे।

पटेल नगर स्थित नेहरू और प्रेम नगर के सब्जी मंडी चौक के छठ घाट में भी लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। सजे घाट को देखने के लिए बच्चे व्याकुल नजर आए। सर्व समाज परोपकार समिति से जुड़े राजकिशोर गिरि ने बताया कि पूरी तरह से घाट तैयार हो गया है। कई लोगों के घरों में दूर-दूर से भी छठ मनाने लोग पहुंच रहे हैं। इससे लोगों में खुशी का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.