Move to Jagran APP

Delhi Metro News: पूरी पिंक लाइन पर मेट्रो चलने से इन इलाके लोगों को फायदा, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Delhi Metro News यमुनापार से दक्षिणी पश्चिमी और बाहरी दिल्ली जाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है। शिव विहार स्टेशन से ही मजलिस पार्क तक सफर करने पर लोगों के चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिली।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 11:21 AM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 02:38 PM (IST)
Delhi Metro News: पूरी पिंक लाइन पर मेट्रो चलने से इन इलाके लोगों को फायदा, यात्रियों ने ली राहत की सांस
Delhi Metro News: पिंक लाइन पर मेट्रो चलने से इन इलाके लोगों को फायदा, यात्रियों ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी से मूयर विहार फेज-एक के बीच मेट्रो शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यमुनापार से दक्षिणी, पश्चिमी और बाहरी दिल्ली जाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है। शिव विहार स्टेशन से ही मजलिस पार्क तक सफर करने पर लोगों के चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिली। यात्रियों ने कहा कि समय के साथ ही उनकी पैसों की बचत भी होगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को जब दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच परिचालन शुरू हुआ तो त्रिलोकपुरी के लोग नजारा देखने के लिए अपने घर की छतों पर चढ़ गए। पहले दिन दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो की रफ्तार धीमी रही। यात्री किशन ने बताया कि वह मौजपुर में रहते हैं और धौलाकुआं में नौकरी करते हैं। कश्मीरी गेट से कई मेट्रो बदलते हुए धौलाकुआं जाते थे, लेकिन अब मौजपुर मेट्रो स्टेशन से सीधे धौलाकुआं जाएंगे।

मैं मयूर विहार में नौकरी करता हूं। साहिबाबाद से मयूर विहार जाने के लिए मुङो पहले कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से तीन मेट्रो बदलनी पड़ती थी। काफी समय लगता था, अब वेलकम मेट्रो स्टेशन पर ¨पक लाइन मेट्रो लेकर आराम से मयूर विहार पहुंच सकता हूं। -प्रवीण शर्मा, यात्री।

यमुनापार से दक्षिणी दिल्ली जाने में काफी परेशानी होती थी, रोज कई मेट्रो के धक्के खाने पड़ते थे। लेकिन त्रिलोकपुरी और मयूर विहार के बीच परिचालन शुरू होने से सफर आसान हो गया है। अब एक ही मेट्रो से आनंद विहार से लाजपत नगर पहुंच जाऊंगी। -अनिता रावत, यात्री।

मेरे घर के नजदीक ही त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन है, लेकिन दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए मुङो दूसरी सवारी लेकर मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर जाना पड़ता था। लेकिन अब त्रिलोकपुरी स्टेशन से सीधे दक्षिणी दिल्ली जा सकती हूं। समय और पैसा दोनों बच जाएगा। -कंचन सिंह, यात्री।

मेरे घर के नजदीक ही कई वर्ष पहले मेट्रो स्टेशन बन गया था, लेकिन त्रिलोकपुरी के कुछ घर मेट्रो लाइन के बीच में आ रहे थे। इससे दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच परिचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। मेट्रो का परिचालन शुरू होने से त्रिलोकुपरी के लोग काफी खुश हैं। -वसीम, स्थानीय निवासी त्रिलोकपुरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.