यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक से अधिक वोटर कार्ड मामले में पवन खेड़ा और उनकी पत्नी ने दिया नोटिस का जवाब, अब दावे की होगी जांच
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और उनकी पत्नी को एक से अधिक वोटर आईडी के मामले में नई दिल्ली निर्वाचन अधिकारी ...और पढ़ें

HighLights
- पवन खेड़ा के वोटर आईडी मामले की जांच
- एक से अधिक वोटर आईडी होने पर नोटिस
- जवाब में दावों की आयोग कर रहा है जांच
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और उनकी पत्नी पर एक से अधिक मतदाता पहचान पत्र होने पर नई दिल्ली विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी के नोटिस पर आए जवाब की आयोग जांच कर रहा है।
आयोग के अधिकारी ने बताया कि पवन खेड़ा और नीलम का जवाब नोटिस के बाद मिल गया है। उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने जब दूसरा मतदाता पहचान पत्र बना तो दूसरे को रद करने का आवेदन दे दिया था।
सूत्रों के मुताबकि आयोग दोनों के दावों की जांच कर रहा है। साथ ही यह भी देख रहा है कि उनका आवेदन नाम हटवाने के लिए आया था या नहीं। सूत्रों का कहना है कि गहन जांच चल रही है, अगर दावा गलत पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि एक से अधिक वोटर कार्ड होने पर एक साल की सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। नई दिल्ली विधानसभा के एईआरओ ने पवन खेड़ा को पहले दो सितंबर को नोटिस भेजा था।
इसके बाद उनकी पत्नी को भी दो-दो वोटर कार्ड होने पर छह सितंबर को नोटिस भेजा गया था। पवन खेड़ा को आठ सितंबर तक जवाब देना था जबकि उनकी पत्नी को 10 सितंबर तक जवाब देना था।
दोनों ने तय समयसीमा में अपना जवाब दे दिया है। पवन खेडा पर आरोप है कि उनका नई दिल्ली विधानसभा के साथ जंगपुरा विधानसभा में भी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है।
इसी प्रकार नीलम खेडा के पास भी नई दिल्ली के साथ ही तेलंगाना की मतदाता सूची में नाम होने को लेकर जवाब मांगा गया था।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बाद अब उनकी पत्नी को चुनाव आयोग का नोटिस, दो वोटर कार्ड पर घिरीं
