Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament Security Breach: कौन है विक्की उर्फ 'जंगली', जिसके घर पर ठहरे थे संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों आरोपी

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 09:25 PM (IST)

    संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपी गुरुग्राम के विक्की शर्मा उर्फ जंगल का भी नाम सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपी इसी के घर पर ठहरे थे। पुलिस ने विक्की और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और दिल्ली ले आई है। गिरफ्तार आरोपी सागर शर्मा नीलम मनोरंजन विक्की शर्मा वृंदा अमोल शिंदे हैं। वृंदा विक्की की पत्नी है।

    Hero Image
    कौन है विक्की उर्फ 'जंगली', जिसके घर पर ठहरे थे संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों आरोपी

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपी गुरुग्राम के विक्की शर्मा उर्फ 'जंगल' का भी नाम सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपी इसी के घर पर ठहरे थे। पुलिस ने विक्की और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और दिल्ली ले आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी सागर शर्मा, नीलम, मनोरंजन, विक्की शर्मा, वृंदा, अमोल शिंदे हैं। वृंदा विक्की की पत्नी है। इन्हीं दोनों ने गुरुग्राम के अपने घर में सभी को पनाह दी थी। सातवां आरोपी ललित झा है, जो फरार है। यही सभी आरोपियों को विक्की के घर पर लेकर गया था।

    मनोरंजन, अमोल शिंदे और ललित झा।

    कौन है विक्की शर्मा उर्फ जंगली

    दिल्ली पुलिस ने विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों के यहां घर पर चारों आरोपी ठहरे थे। मामले में सातवें आरोपी की तलाश जारी है, जो ललित झा है। विक्की हिसार का रहने वाला था, जो काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा था। विक्की को गुरुग्राम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वर्ष 1990 में जगह अलॉट हुई थी, उसी वक्त उन्होंने यह मकान लिया था।

    नीलम, सागर और अमोल

    बताया जा रहा है कि विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। विक्की की एक छोटी बेटी है।  पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम के विक्की शर्मा उर्फ जंगली शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा समिति से जुड़ा हुआ था। उसे यहां पर नशेड़ी के साथ क्रांतिकारी भी कहा जाता था। अगर कहा जाए तो संसद हमले की पटकथा गुरुग्राम के विक्की शर्मा के घर से लिखी गई थी।

    लॉकडाउन के दौरान विक्की शर्मा की नौकरी छूट गई थी, जिसके चलते यह शराब और सूखा नशे का आदी बन गया। कॉलोनी के रहने वाले लोग भी विक्की शर्मा से बहुत परेशान थे, वह रातभर गाली-गलौच करता था। कॉलोनी के लोगो ने विक्की शर्मा उर्फ जंगली नशेड़ी बताया। सारा दिन शराब के नशे में रहता था। फिलहाल यह किसी एक्सपोर्ट कंपनी में ड्राइवर हैं।

    पुलिस के मुताबिक इसके कुछ रिश्तेदार लंदन में रहते हैं और इसके घर का खर्चा चलाते थे क्योंकि लॉकडाउन के बाद इसकी नौकरी छूट गई थी।

    ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में दो और गिरफ्तारी, गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी गिरफ्तार; सातवें की तलाश जारी

    ये हैं बाकी के आरोपी

    सागर शर्मा- लखनऊ के आलम बाग (उत्तर प्रदेश) का रहना वाला है। वह बैटरी रिक्शा चलाता था। उसके पिता कारपेंटर हैं। उसकी मां ने दावा किया कि दिल्ली में धरना प्रदर्शन में भाग लेने के बहाने वह घर से दिल्ली के लिए निकला था। तीन दिन पहले वह दिल्ली आया था।

    नीलम- हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है। नीलम भी बेरोजगार है। वह धरना प्रदर्शन में भाग लेती रहती है। संसद के बाहर से पकड़ी गई नीलम के छोटे भाई ने कहा, '... हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है... वह सोमवार हमसे मिलने आई थी और कल लौटी है। वह BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET उत्तीर्ण किया है। उन्होंने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था...।'

    मनोरंजन- मैसूर के कर्नाटक का रहने वाला है। वह बीटेक कर रहा है।

    अमोल शिंदे- लातूर जिले (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। अमोल दौड़ लगाता था और भारतीय सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहा था।

    ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: वो कौन सी 'वजह' थी… जिस कारण सभी आरोपी आए एक साथ, फेसबुक के जरिए आपस में हुई जान-पहचान

    comedy show banner
    comedy show banner