Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ये विनेश का नहीं देश का अपमान', फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर संजय सिंह ने की ओलंपिक बहिष्कार की अपील

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 01:15 PM (IST)

    Vinesh Phogat को 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करने पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। संजय सिंह ने कहा कि यह विनेश फोगाट का नहीं पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और विनेश फोगाट की मदद करे। सिंह ने कहा कि पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है। पढ़िए उन्होंने और क्या कहा है?

    Hero Image
    विनेश फोगाट को लेकर आप संजय सिंह ने बयान दिया है। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट Vinesh Phogat को 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करने पर आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

    पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी विनेश फोगाट

    संजय सिंह ने कहा कि ये विनेश का नहीं देश का अपमान है। कहा कि विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, लेकिन उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे।

    क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था

    बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने फाइनल में पहुंच कर देश के लिए एक मेडल पक्का कर दिया था। लेकिन, बुधवार को पूरे भारत को मायूस करने वाली खबर आई है।

    विनेश फोगाट को लगा तगड़ा झटका

    विनेश फोगाट को ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित कर दिया है, जिससे विनेश का मेडल जीतने का सपना टूट गया है। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही थीं। इससे पहले भारतीय पहलवान 53 किग्रा में खेलती थी।

    यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat ओलंपिक्स 2024 से Overweight के कारण हुईं डिसक्वालीफाई? आसानी से समझें पूरा नियम

    आज यानी बुधवार सुबह गोल्‍ड मेडल मुकाबले से पहले वजन के दौरान उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। ऐसे में वह डिसक्वालिफाई हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 के फाइनल से डिसक्वालिफाई हुईं Vinesh Phogat, 140 करोड़ भारतीयों का टूटा सपना