Move to Jagran APP

Navratri 2022: यमुनापार में दुर्गा पूजा के लिए सजाए जा रहे पंडाल, 15 फीट की लगाई जाएगी दुर्गा माता की मूर्ती

यमुनापार में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कोलकाता से आए कलाकार पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडालों को विशेष थीम पर सजाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Sonu GuptaPublished: Wed, 28 Sep 2022 09:59 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 09:59 PM (IST)
Navratri 2022: यमुनापार में दुर्गा पूजा के लिए सजाए जा रहे पंडाल, 15 फीट की लगाई जाएगी दुर्गा माता की मूर्ती
यमुनापार में भी शुरू होने लगी है दुर्गा पूजा की तेयारियां। (फाइल फोटो)

निखिल पाठक, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कोलकाता से आए कलाकार पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडालों को विशेष थीम पर सजाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन दुर्गा माता की आरती के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

loksabha election banner

इस साल भी दुर्गा पूजा को होगा आयोजन

मयूर विहार फेज-एक स्थित एहल्कान पब्लिक स्कूल के पास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पार्क में मिलनी कल्चरल और वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा का पूरे उत्साह के साथ आयोजन किया जाएगा। संस्था के सचिव मृणाल बिस्वास ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल वंदे मातरम् और आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की थीम पर बनाया जाएगा। पंडाल में दुर्गा माता की 11 फीट ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी।

रंगो का नहीं होगा इस्तेमाल

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मूर्तियों को रंगों से नहीं रंगा जाएगा। उनको केवल वस्त्रों से सजाया जाएगा। मृणाल ने बताया कि प्रवेश द्वार को लाल किले का रूप दिया जाएगा। लाल किले के रूप में बने प्रवेश द्वार की ओर दिल्ली चलो का इशारा करती हुई पंडाल के बाहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की दस फीट की प्रतिमा लगाई जाएगी। मूर्ति कलाकार सुदीप रंजन राउथ ने बताया कि नेताजी की मूर्ति को फूंस, गत्ता और मिट्टी से बनाया गया है, जिसमें एक हफ्ते का समय लगा। मूर्ति को कांस्य का रंग दिया जाएगा।

भारत माता का लगाया जाएगा कटआउट

सचिव मृणाल ने बताया कि पंडाल के भीतर नारी सशक्तिकरण को दर्शाते हुए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की चित्रकला व भारत के नक्शे में भारत माता का कटआउट लगाया जाएगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन, जलियांवाला बाग जैसी अन्य चित्रकलाओं को भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को शाम सात बजे दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिपूर्वक शुभारंभ किया जाएगा।

15 फीट की लगाई जाएगी दुर्गा माता की मूर्ती

इसी कड़ी में लक्ष्मी नगर स्थित प्राची सर्वजनिन मातृवंदना वेलफेयर सोसायटी के कल्चरल सचिव रजत राय ने बताया कि सोसायटी द्वारा पंडाल में दुर्गा माता की 15 फीट की मूर्ति लगाई जाएगी। पांच दिन तक चलने वाले उत्सव में सुबह-शाम आरती होगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा। साथ ही शाम में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- आदिशक्ति की आराधना का चाहिए अगर पूरा फल तो नौ दिनों में चढ़ाएं ये विशेष नाै फल

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक से भी जुड़े थे नए सीडीएस अनिल चौहान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.