Move to Jagran APP

UP: गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने डाली अपनेपन की 'गुगली', जानिए- क्या मिला जवाब

शुक्रवार को शहर में हुए रोड शो में प्रियंका कहीं पर लोगों के साथ सेल्फी लेते नजर आईं तो कहीं पर किसी बच्चे को खिलाते नजर आईं। चेहरे पर मुस्कराहट लिए रास्ते भर चलती रहीं।

By Edited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 07:43 AM (IST)
UP: गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने डाली अपनेपन की 'गुगली', जानिए- क्या मिला जवाब
UP: गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने डाली अपनेपन की 'गुगली', जानिए- क्या मिला जवाब

गाजियाबाद, जेएनएन। कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में हुए रोड शो में प्रियंका वाड्रा चिरपरिचित अंदाज में गाजियाबाद के लोगों से मिलते नजर आईं। कहीं पर वो लोगों के साथ सेल्फी लेते नजर आईं तो कहीं पर किसी बच्चे को खिलाते नजर आईं। चेहरे पर मुस्कराहट लिए रास्ते भर सबका अभिवादन करती रहीं। रोड शो शुरू होने से लेकर अंत प्रियंका का अंदाज किसी परिचित के मिलने सा दिखा। सामने कोई वृद्ध दिखा तो हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। वहीं युवाओं को हाथ हिलाकर रिस्पांस दिया।

loksabha election banner

शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे प्रियंका गांधी घंटाघर रामलीला मैदान पहुंची। यहां पहुंचते ही कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रियंका ने शहीद भगत सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो घंटाघर से शुरू होकर, रमतेराम रोड, डासना गेट होते हुए मालीवाड़ा चौक से मुख्य चुनाव कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। रास्ते में सड़क के दोनों ओर लोग प्रियंका को देखने के लिए उत्साह से भरे हुए थे। अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रियंका चेहरे पर मुस्कान लिए लोगों को देखकर हाथ हिला रहीं थी।

उत्साह से लबरेज युवा बार-बार प्रियंका के काफिले के पास जाकर अपना मोबाइल देते और प्रियंका उससे सेल्फी खींच रही थीं। घरों की छतों पर खड़े लोगों को हाथ मिलाकर अभिवादन करती वहीं प्रियंका बच्चों को देख खिलाने के अंदाज में हंसती जरूर थीं। मालीवाड़ा चौक के पास एक घर के बाहर खड़ी महिलाओं ने जब प्रियंका को देखकर मिलने की कोशिश की तो प्रियंका खुद उनसे मिलने कार से उतरकर नीचे आ गईं।

मालीवाड़ा चौक पहुंचकर प्रियंका ने लोगों को संबोधित किया और फिर वहां से आगे बने कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पर रोड शो खत्म हुआ। कोई बात नहीं, डॉली को बताइए, काम होगा मालीवाड़ा चौक के बाहर जब प्रियंका वाड्रा कुछ महिलाओं से मिलने नीचे उतरीं तो उन लोगों का चेहरा भी खुशी से खिल उठा। वहां पर खड़ी निमता, शैली, शिवानी, पुष्पा, सुषमा, पूनम, खुशी, मंजू, चंचल, वंशिका आदि से प्रियंका ने नमस्ते किया।

शिवानी ने प्रियंका से कहा कि इस क्षेत्र में गंदगी की काफी समस्या रहती है और ट्रैफिक जाम भी हमेशा रहता है। इस पर प्रियंका ने कहा कि अपनी समस्या डॉली को बताइये, जरुर हल होगी। पूनम की गोद में करीब एक साल के बच्चे पार्थ को देखते ही प्रियंका ने पुचकारा भी।

'प्रियंका नहीं है ये आंधी है' के  नारे रास्ते में कांग्रेसी पूरे जोश के साथ चल रहे थे। प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है..आदि नारे पूरे रोड शो में लगाते हुए चल रहे थे। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी प्रियंका के काफिले के आगे व पीछे चल रहे थे। प्रियंका को देखकर कांग्रेसी जोश से लबरेज थे। छतों पर इंतजार करते रहे लोग रोड शो के दौरान रास्ते में रोड के आसपास मकानों की छतों में भी लोग खड़े रहे।

खासकर महिलाएं व बच्चे रोड शो देखने के लिए खड़े थे। छतों पर खड़े लोग प्रियंका को देखकर हाथ हिला रहे थे। वहीं कुछ छतों पर पहले से खड़े कांग्रेसियों ने फूल भी बरसाए। पूरे रोड शो के दौरान क्षेत्र कांग्रेस के झंडे व बैनरों से पटा हुआ था। डॉली शर्मा का पोस्टर लगाए कुछ बच्चे भी रोड शो में दिख रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.