Move to Jagran APP

भाजपा सरकार की वापसी की संभावना से डरे विपक्षी दल : राजनाथ

आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी। केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी की संभावना से विपक्षी दल डर गए हैं। सरकार में जनता का भरोसा कायम है। विपक्षी गठबंधन भाजपा सरकार के लिए कोई चुनौती नहीं बनेगा। यह बातें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने कही। वह सोमवार को ग्रेटर नोएडा के सीआइएसएफ केंद्र में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 03:06 AM (IST)
भाजपा सरकार की वापसी की संभावना से डरे विपक्षी दल : राजनाथ
भाजपा सरकार की वापसी की संभावना से डरे विपक्षी दल : राजनाथ

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी। केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी की संभावना से विपक्षी दल डर गए हैं। सरकार में जनता का भरोसा कायम है। विपक्षी गठबंधन भाजपा सरकार के लिए कोई चुनौती नहीं बनेगा। यह बातें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने कहीं। वह सोमवार को ग्रेटर नोएडा के सीआइएसएफ केंद्र में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

loksabha election banner

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। यह केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के बारे में सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त व लोकप्रिय नेतृत्व है। लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है। देश की जनता का भाजपा सरकार में पूरा भरोसा है।

पीएनबी घोटाले के आरोपित मेहुल चौकसी को विदेशी नागरिकता के सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक अपराध बिल पास कर दिया है। कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। कुछ कानूनी प्रक्रियाएं हैं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। समय जरूर लग सकता है, लेकिन कोई भी कार्रवाई से नहीं बचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.