महरौली में चोरी के शक में मकान मालिक ने की किरायेदार महिला की हत्या
दिल्ली के महरौली में एक किरायेदार की मकान मालिक ने हत्या कर दी है। मकान मालिक ने उस महिला को चोरी के शक में उसे मार डाला है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 01:01 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में एक किरायेदार महिला की मकान मालिक ने हत्या कर दी है। हत्या दिल्ली के महरौली इलाके में हुई है। यह महिला महरौली इलाके में एक मकान में किराए में रह रही थी। वहां पर मकान मालिक ने उसे चोरी के शक में उसकी जान ले ली।
यह घटना शनिवार की बताई जा रही मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक ने उस महिला को चोरी के शक में मार डाला है। पुलिस ने शव को एम्स के पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। इधर मकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें