विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU Accident: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, तीन घायल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 15 Oct 2023 02:42 PM (IST)

मृतक की पहचान सतलुज हास्टल के अंशू कुमार 22) के रूप में हुई है। वह रशियन भाषा के स्नातक प्रथम ...और पढ़ें

JNU में हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक
JNU में हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक

HighLights

  1. बिहार के गया के रहने वाले थे अंशू कुमार
  2. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार तड़के हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार तड़के बाइक सवारों द्वारा दो पैदल लोगों को टक्कर मारने से हुए हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के वक्त बाइक पर सवार थे अंशू

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सतलुज हास्टल के अंशू कुमार 22) के रूप में हुई है। वह रशियन भाषा के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र थे और मूलरूप से बिहार के गया के रहने वाले थे। उनके एक अन्य मित्र विशाल कुमार (23) भी गया के ही थे जोकि उनके साथ हादसे के वक्त बाइक पर सवार थे।

Also Read-

Delhi Police के सिपाही ने खुद को मारीं तीन गोलियां, मैक्स अस्पताल में भर्ती; मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

वह जेएनयू के छात्र नहीं है। वहीं, दोनों पैदल छात्रों की पहचान पेरियार हास्टल के सचिन शर्मा (25) के रूप में हुई है और मूल रूप से राजस्थान के झुनझुनू के रहने वाले हैं।

तीसरे घायल की पहचान सतलुज हास्टल के म्रिगांक यादव के रूप में हुई है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित छोड़ा गांव के रहने वाले हैं।

दोनों राजनीतिक विज्ञान में परास्नातक के के छात्र हैं। सचिन और विशाल की हालत नाजुक है जबकि म्रिगांक खतरे से बाहर हैं। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।