Move to Jagran APP

महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना मोबाइल नंबर सहित फेसबुक पर डाला

सोमवार को आरोपित पीड़िता का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गया। वहां भी आरोपित ने पीड़िता को धमकाया। परिजन ने पुलिस को सूचना दे उसे गिरफ्तार करा दिया।

By Amit SinghEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 09:58 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 09:58 PM (IST)
महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म,  अश्लील वीडियो बना मोबाइल नंबर सहित फेसबुक पर डाला
महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना मोबाइल नंबर सहित फेसबुक पर डाला

नई दिल्ली (जेएनएन)। पूर्वी दिल्ली स्थित भजनपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने दुष्कर्म करने के बाद महिला की अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बना ली। अब आरोपित महिला को ब्लैकमेल कर रहा है।

loksabha election banner

आरोप है कि पीड़ित महिला ने मिलना-जुलना बंद कर दिया तो आरोपित ने उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर महिला की अश्लील वीडियो और फोटो के साथ उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया। इसके बाद महिला के पास अनजान लोगों के फोन आने लगे। तंग आकर उसने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान आकाश (24) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय महिला परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। चार-पांच माह पूर्व उसकी दोस्ती आकाश से हुई।

आरोप है कि एक दिन आरोपित घुमाने की बात कर पीड़िता को आनंद विहार के एक होटल में ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद महिला ने उससे मिलना-जुलना छोड़ दिया। ऊधर आरोपी लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उसने महिला को उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी थी।

बावजूद महिला उससे मिलने नहीं गई। इसके कुछ दिनों बाद ही महिला के पास अनजान लोगों के फोन आने लगे, जो अश्लील बातें कर रहे थे। इन्हीं में से कुछ लोगों ने महिला को बताया कि उसका अश्लील फोटो, वीडियो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वहीं से उन्हें उसका मोबाइल नंबर मिला है।

पीड़िता ने हिम्मत कर परिवार को सारी जानकारी दे दी। परिवार ने आरोपित आकाश से बात कर उसे समझाने का प्रयास किया। तब भी वह नहीं माना। उल्टा वह महिला के परिवार को ही धमकाने लगा। सोमवार को आरोपित पीड़िता का पीछा करते हुए उसके घर के पास पहुंच गया। वहां भी आरोपित ने पीड़िता को धमकाया। इस पर परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल को जब्त कर लिया है, जिसमें वीडियो और फोटो मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.