Delhi: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक फरार होने में कामयाब
शकरपुर इलाके में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। शकरपुर इलाके में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश वारदात की फिराक में शकरपुर पहुंचे थे। यहां जांच के लिए ने रोका तो बदमाश बाइक छोड़ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। इस पर एक बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान वसीम वली मोहम्मद (28) निवासी लोनी के रूप में हुई है। उस पर लूटपाट के पांच मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यह बदमाश दिल्ली-एनसीआर में लूट की वारदात को अंजाद देता था। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। यह घटना शुक्रवार शाम छह बजे के करीब हुई।