Move to Jagran APP

चीन के खिलाफ इस संगठन ने खोला मोर्चा, रामलीला मैदान में जुटेंगे 1 लाख लोग

रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित स्वदेशी महारैली में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 07:28 AM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 09:10 AM (IST)
चीन के खिलाफ इस संगठन ने खोला मोर्चा, रामलीला मैदान में जुटेंगे 1 लाख लोग
चीन के खिलाफ इस संगठन ने खोला मोर्चा, रामलीला मैदान में जुटेंगे 1 लाख लोग

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच अब तक की सबसे बड़ी हुंकार भरेगी। रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित स्वदेशी महारैली में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है।

loksabha election banner

इस महारैली के माध्यम से जहां मंच से लोग चीन को सख्त संदेश देंगे वहीं, केंद्र सरकार पर चीन के प्रति अपनी विदेश नीति में बदलाव लाने का दबाव भी बढ़ाएंगे। खास बात कि भारत में रहकर तिब्बत की स्वतंत्रता की मांग कर रहे निर्वासित तिब्बती भी इसमें शामिल होंगे।

महारैली को सफल बनाने के लिए मंच के कार्यकर्ता विवेकानंद जयंती पर पिछले वर्ष 12 जनवरी से ही जुटे हुए हैं। इस बारे में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक अरुण ओझा ने बताया कि इसके तहत घर-घर संपर्क के साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।

इस वर्ष मई माह तक एक करोड़ सात लाख लोगों ने हस्ताक्षर किया। देश के साढ़े चार सौ जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

अरुण ओझा ने बताया कि इस महारैली में किसान, मजदूर के साथ ही व्यापारी, उद्यमी व छात्र संगठन भी भाग लेंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी भागेदारी होगी। रैली में शामिल होने के लिए लोगों का दिल्ली पहुंचना जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.