एक लाख का इनामी सलमान गिरफ्तार, ट्रेन से कूदकर हुआ था फरार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी सलमान को गिरफ्तार किया है। सलमान कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस की कस्टडी से ट्रेन से कूद कर फरार हो गया था।
By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 12:09 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 12:09 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी सलमान को गिरफ्तार किया है। सलमान कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस की कस्टडी से 6 पुलिस वालों को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था।
पुलिस वाले उसे हैदराबाद पेशी के लिए ले गए थे। वापस लौटते वक्त आगरा में पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर वह फरार हो गया था।
दिल्ली, हैदराबाद समेत कई राज्यों में बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है सलमान। सलमान इंटर स्टेट लुटेरा है। उसे कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। अब सलमान को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें