Move to Jagran APP

Coronavirus: अस्पताल में भर्ती कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव, साथी कैदियों का होगा Covid-19 टेस्ट

Coronavirus देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा होना जारी है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 12:16 PM (IST)
Coronavirus: अस्पताल में भर्ती कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव, साथी कैदियों का होगा Covid-19 टेस्ट
Coronavirus: अस्पताल में भर्ती कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव, साथी कैदियों का होगा Covid-19 टेस्ट

नई दिल्ली [अंकुर अग्निहोत्री]। Coronavirus: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा होना जारी है। बुधवार को कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 8000 होने में सिर्फ 2 मरीज कम हैं। इस बीच बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी जेल का एक कैदी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गया है।

loksabha election banner

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, कैदों को आंतों से संबंधित समस्या हो गई थी जिसके बाद 10 मई को दील दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिक्कत ज्यादा था, इसलिए उसका अगले दिन यानी 11 मई को आंत का ऑपरेशन किया गया था। संभावित समस्या के निदान के मद्देनजर कैदी का ऑपरेशन के ही दिन कोरोना वायरस का टेस्ट भी किया गया था। इसकी रिपोर्ट बुधवार शाम को आई तो अस्पताल प्रशासन के साथ जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। 

तिहाड़ जेल के अडिशनल आईजी राजकुमार के मुताबिक, संपर्क में आए सभी कैदियों का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस का टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने तक इन्हें अलग रखा गया है।

20 कैदी किए गए क्वारंटाइन

इस बीच जैसे ही इस कैदी के कोरोना की चपेट में आने के बात चली तो जेल प्रशासन से कैदी से जुड़े 20 कैदियों को अलग कर एक तरह से क्वारंटाइन किया गया गया है। यह भी जानकारी मिली है कि यह किसी अपराध में छह महीने पहले ही जेल आया था। 

जेल प्रशासन से जुड़ा 5 स्टाफ भी होगा क्वारंटाइन

जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना का यह मामला सामने आने के बाद 5 स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है। इन पांचों को भी Covid-19 टेस्क कराया जाएगा। 

बता दें कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ कैदी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए हैं। ऐसे में जेल प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.