दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत
हेड कॉन्स्टेबल नरेश की ड्यूटी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बने एंट्री गेट पर थी। ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 02:53 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हेड कांस्टेबल नरेश पंवार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल नरेश की ड्यूटी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बने एंट्री गेट पर थी। 15-16 अगस्त को आधी रात 12:55 बजे ड्यूटी के दौरान वह अनुपस्थित मिले।
सुबह 8:26 बजे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल नरेश अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े हैं। उनके सिर पर खून लगा था, जबकि उनकी लाइसेंसी पिस्टल वहीं बूथ के नजदीक गिरी थी। बात में जांच के दौरान पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी।
उनकी मौत किसी ने गोली मार कर की है, बाद में उसे बैठने जैसी अवस्था में बैठा कर भाग निकला। उनकी सर्विस पिस्टल वहीं उनके पास मिली। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें