मुरथल से पराठे खाकर लौट रहे कार सवार युवक ने 2 ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत
इस भीषण हादसे में एक ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत जबकि दूसरे की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
By JP YadavEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 11:18 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। एक सितंबर से नया मोटर व्हीकल मोटर एक्ट-2019 होने के बाद भी दिल्ली-NCR में रफ्तार के कहर पर लगाम लगती नहीं दिखाई दे रही है। ताजा मामले में बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एनएच एक पर तेज रफ्तार कार ने दो ऑटो में टक्कर मार दी।
इस भीषण हादसे में एक ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत, जबकि दूसरे की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे में दो अन्य को भी लगीं चोटें, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक स्वरूप नगर के रहने वाले थे। पता चला है कि कार में सभी 4 लड़के मुरथल से पराठे खाने के बाद लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें