दिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार, 2000 जिंदा कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। तस्कर के पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है।
By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 04:27 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 04:27 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आचार संहिता लागू है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस अपराधियों पर कड़ी निगाह रख रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। तस्कर के पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया तस्कर पंजाब का रहने वाला है। तस्कर का नाम अमर लाल बताया जा रहा है। उसके पास से 2000 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
हथियार तस्कर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल लोकसभा के दौरान हो सकता था। फिलहाल आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें