विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमार विश्वास ने कहा- द कश्मीर फाइल्स फिल्म उनके लिए है जिनमें सच सहने की ताकत है, पढ़िए और क्या कहा?

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Sun, 13 Mar 2022 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Mar 2022 12:53 PM (IST)

इसमें 1990 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार को दिखाया गया। फिल्म को देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। ...और पढ़ें

देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास भी इस फिल्म को लेकर टिप्पणी की हैं।
देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास भी इस फिल्म को लेकर टिप्पणी की हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उनके दुख दर्द पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को खूब पसंद किया जा रहा है। जो लोग उस दौरान कश्मीर में प्रताड़ित होकर निकले वो इस फिल्म को अपने बहुत करीब पा रहे हैं। फिल्म में कश्मीर में उस भयावह समय को दर्शाया है जब लाखों कश्मीरी हिंदुओं को रातों रात पलायन करना पड़ा था। फिल्म निर्माता ने इस फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों के दर्द को लोगों के सामने लाने की कोशिश की है।

इसमें 1990 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार को दिखाया गया। फिल्म को देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं। कोर्ट में 'द कश्मीर फाइल्स' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक 'प्रोपोगेंडा फिल्म' है।

फिल्म को दर्शकों की भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 11 मार्च को ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से इस पर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने ये ट्वीट यशवंत देशमुख के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए किया है।

इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री है। सिनेप्रेमियों ने इस फिल्म को स्वागत किया है। जानकारी के अनुसार पहले दिन ही 3.25 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग की थी। उसके बाद दूसरे दिन के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है। दूसरे दिन 8.25 करोड़ रुपए की कमाई की है।

मालूम हो कि कुछ समय पहले ही फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, उनकी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी और निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। वैसे इस फिल्म की रिलीज से पहले, निर्माताओं को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। मगर आखिर में फिल्म रिलीज हो गई और अब उसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, हर ओर फिल्म पसंद की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।