Hindi Diwas 2021: पढ़िए एक रूसी युवा का भारत व हिंदी प्रेम देख क्या बोले कवि कुमार विश्वास
Hindi Diwas 2021 कुमार ऐसे कवि प्रेमियों की फरमाइश भी इसी अंदाज में पूरी भी करते हैं। उनको सुनने के लिए वो अपने ट्विटर हैंडल से कई बार सामाजिक सरोकारों के संदेश भी देते रहते हैं और सामाजिक मुद्दे भी उठाते रहते हैं।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Hindi Diwas 2021: देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने हिंदी दिवस के मौके पर देश भर के लोगों को अशेष बधाइयां और देर सारी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। सभी जानते हैं कि देश में हिंदी भाषी कवियों में कुछ गिने चुने लोग शामिल हैं जिसमें कुमार विश्वास की अपनी अलग ही पहचान है। कुमार विश्वास हिंदी कविता कहने के मामले में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। शायद यही वजह है कि जब भी कहीं कवि सम्मेलन का आयोजन होता है और उनके आने की सूचना होती है तो दूर-दूर से लोग उनकी कविता को सुनने के लिए सम्मेलन में पहुंचते हैं। इसी के साथ उन्होंने एक दूसरे ट्वीट को रिटवीट किया जिसमें लिखा कि एक रूसी युवा का भारत और हिंदी प्रेम आप भी देख सकते हैं। रूसी युवा कुमार विश्वास की ही पुरानी और फेमस कविता कोई दीवाना पढ़ता हुआ दिखाई देता है। वो काफी पसंद की जाती है।
भौतिक उपलब्धियों के विपुल वैभव से लेकर आप सबके आत्मीय स्नेह-सिंचित अक्षय यश तक, मेरे जीवन की लगभग समस्त निधियॉं, मॉं हिंदी की सहज कृपा मात्र का प्रतिफल हैं।हिंदी के इस विशेष उत्सव पर आप सबको अशेष बधाइयाँ और ढेर सारी शुभकामनाएँ 🇮🇳❤️ pic.twitter.com/yMFtfuPSrS
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 14, 2021
इन सुनने वालों में कोई न कोई एक ऐसा जरूर होता है जो उनकी कविता कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है को सुनने की फरमाइश न करें। कुमार ऐसे कवि प्रेमियों की फरमाइश भी इसी अंदाज में पूरी भी करते हैं। उनको सुनने के लिए वो अपने ट्विटर हैंडल से कई बार सामाजिक सरोकारों के संदेश भी देते रहते हैं और सामाजिक मुद्दे भी उठाते रहते हैं। कोरोनाकाल में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सैकड़ों लोगों की मदद भी की ये किसी से छिपा नहीं है।
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने दिखाया कि हिंदी से विदेश में रहने वाले लोग भी कितना प्यार करते हैं। एक रूसी युवा की फोटो ट्वीट करते हुए उन्होंने ये भी दिखाया।
क्रेमलिन स्क्वायर (मास्को) पर खड़े एक रूसी युवा का भारत व हिंदी प्रेम ❤️🇮🇳 pic.twitter.com/Tv1ycqHDoD— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 14, 2021
कुमार विश्वास की हिंदी की कई कविताएं हैं जो आम भी छोटे-बड़े बड़ी आसानी से पढ़ते और गुनगुनाते हैं। उनकी एक प्रसिद्ध कविता कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है तो आए दिन किसी न किसी के मुंह से सुनने को मिल ही जाती है। वो अपने नए कवि प्रेमियों का उत्साहवर्धन भी करते रहते हैं।