Move to Jagran APP

CBSE NEWS: अब परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे जीवों में प्रजनन और पर्यावरण के मुद्दे से संबंधित प्रश्न

CBSE News बोर्ड ने इसमें कई पाठ पूरी तरह से हटा दिए हैं। छात्रों को ये पाठ शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। 10वीं में कुल 16 अध्यायों में से तीन अध्याय पूरी तरह से हटा दिए गए हैं। वहीं 12वीं में जीव विज्ञान में तीन अध्याय पूरी तरह से हटाए गए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 06:43 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 09:53 PM (IST)
CBSE NEWS: अब परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे जीवों में प्रजनन और पर्यावरण के मुद्दे से संबंधित प्रश्न
भौतिक विज्ञान में कुछ टापिक्स हटाए और कुछ जोड़े गए हैं।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लगभग सभी विषयों में 30 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम घटाया गया है। इसी घटे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड ने इसमें कई पाठ पूरी तरह से हटा दिए हैं। छात्रों को ये पाठ शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। 10वीं में कुल 16 अध्यायों में से तीन अध्याय पूरी तरह से हटा दिए गए हैं। वहीं, 12वीं में जीव विज्ञान में तीन अध्याय पूरी तरह से हटाए गए हैं। इसमें जीवों में प्रजनन, पर्यावरण के मुद्दे और खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिए रणनीतियां अब छात्रों को नहीं पढ़ना होगा। बोर्ड इन अध्यायों से संबंधित प्रश्न नहीं पूछेगा। रसायन विज्ञान में 16 विषय में से छह अध्याय पूरी तरह से हटाए गए हैं। भौतिक विज्ञान में कुछ टापिक्स हटाए और कुछ जोड़े गए हैं।

prime article banner

कक्षा 10-

अध्याय - 1 (रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण)

- जंग और बासीपन (कोरोशन एंड रेंसिडिटी)

अध्याय- 5 (तत्वों का आवधिक वर्गीकरण)

पूरा अध्याय हटाया गया

अध्याय - 9 (आनुवंशिकता और विकास)

- विकास

- विकास और वर्गीकरण

अध्याय- 11 ( मानव आंख और रंगबिरंगा संसार)

- सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग

अध्याय- 13 (विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव)

- विद्युत मोटर

- विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण

- फ्लेमिंग के दायें हाथ का नियम

- विद्युत जनित्र

अध्याय - 14 (उर्जा के स्रोत)

पूरा अध्याय हटाया गया

अध्याय- 16 (प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन)

पूरा अध्याय हटाया गया

कक्षा 12- रसायन विज्ञान

अध्याय -1 (ठोस अवस्था)

- पूरा अध्याय हटाया

अध्याय- 5 (सतह रसायन शास्त्र)

-पूरा अध्याय हटाया

अध्याय- 6 (तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत एवं प्रक्रम)

- पूरा अध्याय हटाया

अध्याय- 7 ( पी-ब्लाक के तत्व)

- पूरा अध्याय हटाया

अध्याय - 15 (पालीमर)

- पूरा अध्याय हटाया

अध्याय - 16 (रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन शास्त्र)

- पूरा अध्याय हटाया

कक्षा -12 : भौतिक विज्ञान

अध्याय- 3 (विद्युत धारा)

- विद्युत प्रतिरोध

-कार्बन प्रतिरोध

- कार्बन प्रतिरोधों के लिए रंग कोड

- प्रतिरोधों की श्रृंखला और समानांतर संयोजन

- मीटर ब्रिज और

- पोटेंशियोमीटर (विभवमापी)

अध्याय - 4 (गतिमान आवेश और चुंबकत्व)

- टारायडल सोलेनाइड

- द्विताणुत्वर

अध्याय- 5 (चुंबकत्व और पदार्थ)

-एक घूमने वाले इलेक्ट्रॉन का चुंबकीय द्विध्रुवीय क्षण

- पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र और चुंबकीय तत्व।

- विद्युत चुम्बक और उनकी शक्ति को प्रभावित करने वाले कारक, स्थायी चुम्बक

नोट- इस अध्याय में सामग्री का चुंबकीयकरण, चुंबकीय गुणों पर तापमान का प्रभाव टापिक्स को जोड़ा गया है।

अध्याय - 6 (विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण)

- भंवर धारा (एडी करंट)

अध्याय - 7 (प्रत्यावर्ती धारा)

- एलसी दोलन

नोट- एलसीआर श्रृंखला सर्किट टापिक जोड़ा गया है।

अध्याय - 9 (किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिय उपकरण)

- पूर्ण आंतरिक परावर्तन का अनुप्रयोग

- प्रकाश का प्रकीर्णन

अध्याय- 10 (तरंग प्रकाशिकी)

- माइक्रोस्कोप और खगोलीय दूरबीन की संकल्प शक्ति

- ध्रुवीकरण

- ल समतल ध्रुवीकृत प्रकाश

- ब्रूस्टर का नियम

- समतल ध्रुवीकृत प्रकाश और पोलेराइड का उपयोग

अध्याय- 11 (विकिरण और पदार्थ की दोहरी प्रकृति)

- डेविसन और जर्मर प्रयोग

अध्याय- 13 (नाभिक)

- रेडियोधर्मिता

- अल्फा, बीटा और गामा कण / किरणें और उनके गुण

- रेडियोधर्मी क्षय नियम

अध्याय- 14 (अर्धचालक)

- जेनर डायोड

- फोटोडायोड

- एलईडी

- सोलर सेल

- ट्रांजिस्टर

- लाजिक गेट्स

कक्षा -12 (जीव विज्ञान)

अध्याय - 1 (जीवों में प्रजनन)

पूरा हटाया गया

अध्याय - 9 (खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिए रणनीतियां)

पूरा हटाया गया

अध्याय - 13 (जीव और आबादी)

- जीव और उसका पर्यावरण

- प्रमुख अजैविक कारक

- अजैविक कारकों की प्रतिक्रिया

- अनुकूलन

अध्याय - 14 (पारिस्थितिकी तंत्र)

- पोषक चक्र (कार्बन और फास्फोरस)

- पारिस्थितिक उत्तराधिकार

- पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं

अध्याय - 16 (पर्यावरण के मुद्दे)

- पूरा हटाया गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.