Move to Jagran APP

Delhi BJP: मंडल के बाद अब जिला अध्यक्षों के लिए भाजपा कराएगी रायशुमारी

BJP Delhi मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 45 वर्ष व जिला अध्यक्ष के लिए 55 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। इससे कई नेताओं में नाराजगी भी है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 11:17 AM (IST)
Delhi BJP: मंडल के बाद अब जिला अध्यक्षों के लिए भाजपा कराएगी रायशुमारी
Delhi BJP: मंडल के बाद अब जिला अध्यक्षों के लिए भाजपा कराएगी रायशुमारी

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली में भाजपा की टीम बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के बीच मंत्रणा का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण ¨सह और महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के साथ बैठक की। बताते हैं कि जिला अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश की संभावित टीम पर भी चर्चा की गई है। खास बात यह है कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू मौजूद नहीं थे।दिल्ली में भाजपा की टीम बनाने की जिम्मेदारी अरुण ¨सह व रहाटकर को दी गई है। 280 मंडलों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची तैयार कर ली गई है।

loksabha election banner

दो-दो पर्यवेक्षक सभी मंडलों में जनप्रतिनिधियों व संगठन से जुड़े नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद संभावितों की सूची तैयार की है। इसी तरह से सभी 14 संगठनात्मक जिलों में भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए अगले एक दो दिनों में पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी जाएगी।पार्टी के नेताओं का कहना है पहले यह तय किया गया था कि सबसे पहले मंडल और उसके बाद जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। अंत में प्रदेश की टीम घोषित की जाएगी। लेकिन, मंडलों में जिस तरह से कई दावेदार सामने आए हैं उसे देखते हुए रणनीति में बदलाव किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्षों की सहमति से मंडलों के अध्यक्ष के नाम तय किए जाएंगे। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा एक साथ या एक-दो दिनों के अंतराल में होगी।

उम्र के बंधन से कई नेता नाराज

मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 45 वर्ष व जिला अध्यक्ष के लिए 55 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। इससे कई नेताओं में नाराजगी भी है। उनका कहना है कि इससे कई अनुभवी नेताओं के अनुभव का लाभ पार्टी को नहीं मिलेगा। वहीं, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के बैठक में शामिल नहीं होने से भी कयासों का दौर शुरू हो गया है। कई नेताओं का कहना है कि टीम चयन में प्रदेश अध्यक्ष की पसंद को तरजीह दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.