Move to Jagran APP

Narendra Modi Birthday: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को बांटी साड़ी

Narendra Modi Birthday सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के विकास की चिंता कर रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 11:09 AM (IST)
Narendra Modi Birthday: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को बांटी साड़ी
Narendra Modi Birthday: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को बांटी साड़ी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को साड़ी बांटी। झील स्थित दुर्गा मंदिर में शिविर आयोजित कर चश्मे वितरित किए गए। विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण हुआ और स्वच्छता अभियान चलाया गया।न वीन शाहदरा जिले में झील पार्क के पास मुस्कान चौक पर सेवा सप्ताह के तहत आयोजित में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने 101 महिलाओं को साड़ी बांटी। सांसद ने कहा कि भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं का एक मंच है, जो जनहित के कार्यों को अपने जीवन का लक्ष्य मानकर चलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के विकास की चिंता कर रहे हैं। इस आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता, पूर्व उप महापौर दिव्य जैसवाल, हर्ष मल्होत्रा, मनोज त्यागी, रितेश सूजी, निगम पार्षद सचिन शर्मा, सुमन लता नागर, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

निश्शुल्क चश्मे बांटे

कृष्णा नगर वार्ड में झील स्थित दुर्गा मंदिर में निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। उसमें 126 जरूरतमंदों को चश्मे दिए गए। शिविर में जांच कराने आए प्रत्येक व्यक्ति को फल और जूस भी वितरित किया गया। इस शिविर में निगम पार्षद संदीप कपूर, भाजपा नेता डॉ. अनिल गोयल, मंडल अध्यक्ष कुश बिंद्रा, नरेश घई, महेंद्र भटेजा समेत कृष्णा नगर मंडल के लिए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

यमुना खादर में की सफाई

ब्रह्मपुरी वार्ड में साढ़े तीन पुश्ता करतार नगर के सामने यमुना खादर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें मंडल की टीम ने निगम कर्मियों के साथ सफाई की। जेसीबी लोडर और बॉबकेट मशीन से मलबा भी हटाया गया। निगम पार्षद राजकुमार बल्लन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।

वितरित किए जूस व बिस्कुट के पैकेट

गांधीनगर के अजीत नगर स्थित पथवारी चौक पर शाहदरा जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री उर्मिल रानी ने जूस और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे। कोंडली वार्ड के पॉकेट-चार एमआइजी फ्लैट में निगम पार्षद अतुल कुमार गुप्ता, पुष्पा, कोंडली मंडल के अध्यक्ष संजीव भदोरिया, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ने कूड़ेदान वितरित किए।

कई जगह लगाए पौधे

अनारकली वार्ड के बलदेव पार्क फाउंटेन पार्क में पौधारोपण किया। यहां निगम पार्षद रेखा दीक्षित, शाहदरा जिले के पूर्व महामंत्री श्रवण दीक्षित, मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, रूप मोहन शर्मा, विकास गुलाटी, शिव कुमार शर्मा, मयंक वशिष्ठ, प्रवेश सिंघल, बलदेव पार्क फाउंटेन पार्क आरडब्ल्यू के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, अनारकली मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए।

वहीं भाजपा झिलमिल मंडल की तरफ से ज्वाला नगर मुकेश नगर स्टेडियम में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेश सेठी, मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री गौरव चौधरी, शाहदरा विधानसभा के बूथ संयोजक ललित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरजेश रस्तोगी, राकेश त्यागी ने 20 पौधे लगाए। आनंद विहार मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक ओम प्रकाश शर्मा के साथ प्रिया एंक्लेव में पौधारोपण किया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.