Move to Jagran APP

उत्तर दिल्ली नगर निगम कमिश्नर के ट्वीट से मचा बवाल, 'मैं भी अपने दफ्तर में सुरक्षित नहीं'

उत्तर दिल्ली नगर निगम कमिश्नर वर्षा ने लिखा कि उत्तर भारत में 24 घंटे सातों दिन ऐसी चुनौतियां रहती हैं। मेरे साथ खुद मेरे दफ्तर में दुर्व्यवहार हो रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:50 AM (IST)
उत्तर दिल्ली नगर निगम कमिश्नर के ट्वीट से मचा बवाल, 'मैं भी अपने दफ्तर में सुरक्षित नहीं'
उत्तर दिल्ली नगर निगम कमिश्नर के ट्वीट से मचा बवाल, 'मैं भी अपने दफ्तर में सुरक्षित नहीं'

नई दिल्ली, जेएनएन। एक ओर जहां देश की राजधानी दिल्ली में पिछले पांच दिन के दौरान आधा दर्जन से अधिक लूट, हत्या की कोशिश जैसे संगीन मामले सामने आए हैं, वहीं अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) की आयुक्त वर्षा जोशी (commissioner Varsha Joshi) ने ट्वीट करके खुद को अपने ही दफ्तर में असुरक्षित बताया है। उन्होंने लिखा है कि लोग अक्सर महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

loksabha election banner

एक महिला ने बुधवार को उन्हें टैग करते हुए ट्वीट किया था कि उनके इलाके में सड़क पर कुछ लोग हुक्का पीते व ताश खेलते रहते हैं और महिलाओं को घूरते हैं। जवाब में वर्षा ने लिखा कि उत्तर भारत में 24 घंटे सातों दिन ऐसी चुनौतियां रहती हैं। मेरे साथ खुद मेरे दफ्तर में दुर्व्यवहार  हो रहा है। इसके बाद ट्विटर पर लोग दिल्ली में महिला सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाने लगे।

गौरतलब है कि 1995 बैच की आइएएस वर्षा जोशी दिसंबर 2018 से उत्तरी दिल्ली निगम की आयुक्त हैं। वह उत्तरी दिल्ली निगम में पहली महिला आयुक्त भी हैं। दरअसल, पिछले दिनों जब वह खाना खा रही थीं, एक पार्षद उनके दफ्तर में घुस गए थे।

वहीं, उत्तरी निगम के नेता प्रतिपक्ष सुरजीत पंवार से भी दफ्तर में ही उनकी कहासुनी हो गई थी। उत्तरी नगर निगम के महापौर अवतार सिंह ने कहा है कि वर्षा जोशी मेरी बहन समान हैं और उनके साथ निगम में कुछ भी गलत नहीं होने देंगे। वहीं, सुरजीत पंवार ने कहा कि महापौर को निगमायुक्त के दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए ताकि दुर्व्यवहार  करने वालों की पहचान हो सके।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.