विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather AQI Update: दिल्ली में जहरीली हवा से राहत नहीं, कई इलाकों का AQI 400 के पार; न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज

Published: Sun, 22 Dec 2024 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2024 08:06 AM (IST)

दिल्ली- एनसीआर में ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद वायु प्रदूषण पर लगाम नहीं लग पा रही है। कल ...और पढ़ें

कोहरे के बीच गुजरते वाहन। फोटो- जागरण
कोहरे के बीच गुजरते वाहन। फोटो- जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में सोमवार हो सकती है बहुत हल्की बारिश
  2. मध्यम स्तर के कोहरे के कारण दृश्यता हुई कम

डिजिटिल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता जहरीली बनी हुई है। रविवार सुबह सात बजे दिल्ली के कई इलाकों का एयर इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया, जो वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

राजधानी के आनंद विहार में एक्यूआई 427, अशोक विहार में 430 और जहांगीरपुरी में 441 रिकॉर्ड किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा एनसीआर में ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू करने के बावजूद वायु प्रदूषण पर लगाम नहीं लग पा रही है।

स्थान एक्यूआई श्रेणी
आनंद विहार 427 गंभीर
अलीपुर 411 गंभीर
आया नगर 339 गंभीर
अशोक विहार 430 गंभीर
बवाना 432 गंभीर
द्वारका सेक्टर-8 429 गंभीर
आईटीओ 384 बहुत खराब
जहांगीरपुरी 441 गंभीर
लोधी रोड 328 बहुत खराब
नरेला 374 बहुत खराब
रोहिणी 426 गंभीर
विवेक विहार 419 गंभीर
इंदिरापुरम, गाजियाबाद 348 बहुत खराब
वसुंधरा, गाजियाबाद 282 खराब
नोएडा सेक्टर-62- 348 बहुत खराब

यह आंकड़े रविवार सुबह सात बजे सीपीसीबी की वेबसाइट से लिए गए हैं।

न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री दर्ज

इससे पहले, शनिवार को एक्यूआई सुधरकर 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया था। 24 घंटे का औसत एयर इंडेक्स 370 दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को यह 429 यानी 'गंभीर' श्रेणी में था। वहीं, आज सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें-

Delhi Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम, अगले हफ्ते हो सकती है बारिश; 27 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट

गाजियाबाद में शनिवार को सुबह और शाम के वक्त मौसम सर्द रहा, लेकिन दोपहर में धूप होने से लोगों को राहत मिली। पार्कों में जाकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। इस दौरान बच्चे पार्कों में क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलते हुए नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के वक्त तेज धूप रही।

ऐसे में बच्चों के साथ बुजुर्गों ने घर क बाहर, बालकनी, छत और पार्कों में जाकर धूप का आनंद लिया। शाम के वक्त तापमान कम होने पर कई जगह अलाव जलाकर लोग सर्दी से बचाव करते हुए नजर आए। नगर निगम की ओर से प्रमुख चौराहों पर अलाव के इंतजाम किए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम साफ रहेगा, दोपहर के वक्त धूप होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से घटकर 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री से बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच हल्की बारिश का अनुमान भी है। बारिश होने के बाद आने वाले दिनों में मौसम और सर्द रहने का अनुमान है।