Move to Jagran APP

2400 विदेशी जमातियों से ये 40 सवाल पूछेगी क्राइम ब्रांच, क्वारंटाइन केंद्र में शुरू हुई पूछताछ

Nizamuddin Markaz जमात में शामिल 2400 विदेशी नागरिकों की अब तक दिल्ली पुलिस पहचान कर चुकी है। मरकज मामले की तफ्तीश में पुलिस को इन विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 12:24 PM (IST)
2400 विदेशी जमातियों से ये 40 सवाल पूछेगी क्राइम ब्रांच, क्वारंटाइन केंद्र में शुरू हुई पूछताछ
2400 विदेशी जमातियों से ये 40 सवाल पूछेगी क्राइम ब्रांच, क्वारंटाइन केंद्र में शुरू हुई पूछताछ

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। Nizamuddin Markaz Coronavirus Case: कोरोना संक्रमण को लेकर देश में बड़ा संकट खड़ा करने वाले तब्लीगी मरकज मामले में जिन विदेशी नागरिकों की क्वारंटाइन की अवधि खत्म हो गई है। उनसे वहीं पर क्राइम ब्रांच ने पूछताछ शुरू कर दी है। जमात में शामिल 2400 विदेशी नागरिकों की अब तक दिल्ली पुलिस पहचान कर चुकी है। मरकज मामले की तफ्तीश में पुलिस को इन विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस पहले ही साफ कर चुकी है कि मरकज में शामिल सभी विदेशी नागरिकों को आरोपित बनाया जाएगा।

loksabha election banner

मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे क्राइम ब्रांच को विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिलती गई। उनके खिलाफ लुक आउट सकरुलर (एलओसी) जारी किया जाता रहा है। अब तक 24 00 विदेशी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। इसमें 1500 से ज्यादा विदेशियों को पकड़कर पुलिस ने 15 क्वारंटाइन सेंटरों में रखवाया है। यहां पर जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, यह मरीज दिल्ली के अलग-अलग आठ अस्पतालों में भर्ती हैं।

वहीं जमात में शामिल करीब 900 विदेशियों के बारे में पुलिस को अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 13-15 मार्च के दौरान मरकज में हुए विशेष आयोजन के बाद मौलाना मुहम्मद साद और प्रबंधन से जुड़े 6 अन्य मौलानाओं ने उन्हें इस्लाम की शिक्षा देने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों में भेज दिया है। यह लोग किन राज्यों में छिपे हैं, इस बारे में फिलहाल पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है। देशभर में मस्जिदों व मदरसों में इन लोगों की तलाश की जा रही है, ताकि इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सके।

40 सवालों की सूची तैयार

विदेशी जमातियों से पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने करीब 40 सवालों की सूची तैयार की है। इसमें वे किस देश के रहने वाले हैं। दिल्ली कब आए थे, किसके कहने पर आए थे, क्या साद ने उन्हें निमंत्रण भेजा था। मरकज में पैसे की मांग की गई अथवा उन्होंने खुद चंदा दिया, कितने पैसे दिए। क्या उसकी रसीद दी गई। दिल्ली में उन्हें कहां ठहराया गया। विश्व में कोरोना फैलने की जानकारी उन्हें थी या नहीं। अगर थी तो वे क्यों मरकज में इतनी बड़ी भीड़ में शामिल हुए आदि शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच की है ये योजना

कोरोना संकट के चलते विदेशी जमातियों को रखने की समस्या भी पुलिस के सामने हैं। ऐसे में क्राइम ब्रांच क्वारंटाइन सेंटर में ही बयान दर्ज कर रही है। अभी पुलिस की यही योजना है कि सभी के बयान दर्ज कर सीधे चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाए। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये लोग अपने देश न भाग जाएं। इसलिए इनके खिलाफ एलओसी जारी की गई है। इन लोगों पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। इसके अलावा टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार करने का भी आरोप है। ऐसे में ट्रायल या गिरफ्तारी का निर्णय अब अदालत ही लेगी।

मौलाना साद के चार रिश्तेदारों पर मुकदमा

उधर, सहारनपुर में तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के ससुराल पक्ष से जुड़े चार लोगों पर महामारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनपर आरोप है कि कोरोना संक्रमण के संदेह में सैंपल लिए जाने के बावजूद इनकी गतिविधियां पूर्व की तरह जारी रहीं। इससे जिले में कोरोना वायरस के प्रसार को गति मिली। इन्होंने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई। इन चार लोगों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.