विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट को मिले नौ नए जज, मुख्य कार्यकारी न्यायधीश ने दिलाई शपथ

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 18 May 2022 03:27 PM (IST)

Delhi News दिल्ली हाई कोर्ट को बुधवार को नौ नए जज मिले। हाई कोर्ट के मुख्य कार्यकारी न्यायधीश विपिन सांघी ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले नौ नए जज, मुख्य कार्यकारी न्यायधीश ने दिलाई शपथ
दिल्ली हाई कोर्ट को मिले नौ नए जज, मुख्य कार्यकारी न्यायधीश ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली हाई कोर्ट को बुधवार को नौ नए जज मिले। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने न्यायमूर्ति तारा विशाल गंजू, न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्ण, न्यायमूर्ति विकास महाजन, तुषार राव गेडेला, मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, सचिन दत्ता, अमित महाजन, गौरांग कंठ और सौरभ बनर्जी को पद की शपथ दिलाई। हाई कोर्ट में अब जजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।  केंद्र सरकार ने 13 मई को शपथ ग्रहण करने वाले नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को अधिसूचित किया था। मिली जानकारी के अनुसार, ये जज पहले वकालत कर रहे थे अब उन्हें जज बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अगस्त 2020 में जस्टिस गंजू और पुष्कर्ण को हाई कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने इस महीने की शुरुआत में अन्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी।

नई नियुक्तियों में उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 44 हो गई है, जिसमें 12 महिला न्यायाधीश शामिल हैं।