Move to Jagran APP

निहंगों की हरियाणा पुलिस को चुनौती- 'टेंट की ओर आओ तो जरा तैयारी करके आना'

निहंगों ने वीडियो जारी कर हरियाणा पुलिस को चेतावनी दी है कि अबकी बार निहंगों के टेंट की ओर आओ तो जरा तैयारी करके आना। अब गिरफ्तारी करोगे तो अपने पकड़े गए चारों साथियों को भी छुड़ा लेंगे।

By Dharampal AryaEdited By: JP YadavPublished: Mon, 18 Oct 2021 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 01:44 PM (IST)
निहंगों की हरियाणा पुलिस को चुनौती- 'टेंट की ओर आओ तो जरा तैयारी करके आना'
निहंगों की हरियाणा पुलिस को चुनौती- 'टेंट की ओर आओ तो जरा तैयारी करके आना'

नई दिल्ल/सोनीपत, जागरण संवाददाता। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वालों और उनके साथी निहंगों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। निहंगों ने वीडियो जारी कर पुलिस को चेतावनी दी है कि अबकी बार निहंगों के टेंट की ओर आओ तो जरा तैयारी करके आना। अब गिरफ्तारी करोगे तो अपने पकड़े गए चारों साथियों को भी छुड़ा लेंगे। वहीं न्यायालय में भी आरोपित ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी हुई तो वह फिर से इस तरह की घटना करने से पीछे नहीं हटेंगे।

loksabha election banner

उधर, पुलिस अधिकारियों का मानना था कि कुंडली बार्डर पर युवक लखबीर की नृशंस हत्या को भावावेश में अंजाम दिया गया होगा। हत्यारोपित निहंग विचार करेंगे तो उनको अपनी करनी पर पछतावा होगी। उनके दिन में करुणा और मानवता जागेगी और वह अपने कृत्य पर शर्मिंदा होंगे। ऐसा सोचना अफसरों की भूल साबित हुआ। मानवता को चौराहे पर लटकाने वाली घटना के तीन दिन बाद भी आरोपित हत्या को जायज ठहरा रहे हैं और पुलिस और कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं। सड़क से लेकर न्यायालय परिसर तक आरोपित व उनके पैरोकार व्यवस्था को चुनौती देने वाले बयान देते रहे हैं।

हम पीछे नहीं हटेंगे

हत्यारोपित नारायण सिंह ने न्यायालय में कहा कि मुस्लिमों को कुरान शरीफ और ईसाइयों को बाइबिल की रक्षा का अधिकार है। यदि गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी होगी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उनको अपने धर्म की रक्षा का अधिकार है। जो उसमें आड़े आएगा, उसका यही हश्र होगा। बेअदबी करने पर हमने लखबीर की हत्या की है।

कार्रवाई की ना सोचे पुलिस

निहंग बाबा राजाराम ने वीडियो जारी कर कहा कि हमने चार सिंहों को पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस कार्रवाई की ना सोचे। निहंगों के टेंट की ओर आना हो तो जरा सोच-समझकर आए। पुलिस को मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा। ज्यादा हुआ तो अपने चारों साथियों को भी छुड़वा लेंगे। लखबीर सिंह दुष्ट था, उसको सही सजा मिली है। हमें कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

गवाह तक नहीं मिलेगा

निहंग बाबा मिल्खा सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन में न्याय देने की क्षमता नहीं है। हम किसी कानून को नहीं मानते। हमारा कानून गुरु ग्रंथ साहिब है। लखबीर की हत्या में पुलिस को गवाह तक नहीं मिलेंगे। हमारे चारों साथी बरी होकर बाहर आएंगे।

बार-बार बदल रहे बयान

लखबीर की हत्या के बाद निहंगों की ओर से कहा गया था कि धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी की गई है। पुलिस के लाख करने के बावजूद कोई निहंग धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी के साक्ष्य नहीं दे सके। अब कहा जा रहा है कि लखबीर गुरु ग्रंथ साहिब को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहा था। यह बेअदबी की श्रेणी में आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.