Move to Jagran APP

फेसबुक पर बोला मैं डॉक्‍टर हूं और निकला नाइजीरियन ठग, महिलाओं को देता था गिफ्ट का लालच

नाईजीरियन गिरोह कई लोगों को ठग कर अपना शिकार बना चुका था मगर अपनी एक गलती के कारण पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 07:38 PM (IST)
फेसबुक पर बोला मैं डॉक्‍टर हूं और निकला नाइजीरियन ठग, महिलाओं को देता था गिफ्ट का लालच
फेसबुक पर बोला मैं डॉक्‍टर हूं और निकला नाइजीरियन ठग, महिलाओं को देता था गिफ्ट का लालच

नई दिल्‍ली/लखनऊ। देश भर में ठगी का काम करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था। ई-मेल स्पूफिंग के जरिये लोगों से मोटी रकम की ठगी करने वाले नाइजीरियन लोगों ने दिल्ली में अपना ठिकाना बना रखा है। विदेशी ठग एक स्थान पर न रहकर लगातार अपने ठिकाने बदलते हैं। साइबर क्राइम सेल की ओर से पकड़े गए गिरोह के जालसाज सैनिक विहार नार्थ वेस्ट दिल्ली निवासी समीर सेठ ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। आरोपित ने बताया है कि नाइजीरियन मोटा कमीशन देकर स्थानीय लोगों को अपने गिरोह में शामिल करते हैं।

loksabha election banner

पूरे देश में फैला है नेटवर्क

गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। ठग अधिकतर प्रदेश की राजधानी को टारगेट करते हैं। ओडिशा पुलिस ने भी दिसंबर 2018 में नाइजीरिया के न्वाबुजे चुकवुडी को गिरफ्तार किया था। आरोपित ने एक महिला को महंगे गिफ्ट का झांसा देकर उनसे 41 लाख रुपये हड़प लिए थे। वहीं नवंबर 2019 में भोपाल की महिला से 71 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन को पकड़ा था। ठग ने महिला को एक करोड़ रुपये का गिफ्ट देने की बात कही थी।

लखनऊ की महिला डॉक्टर से ठगे थे एक करोड़

नाइजीरियन ठगों ने लखनऊ की एक महिला डॉक्टर से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिए थे। एसटीएफ ने इस मामले में अमरा चुकबु रोलैंड को गिरफ्तार किया था, जिसने फेसबुक पर डॉ. स्टीव जार्ज के नाम से प्रोफाइल बनाई थी और खुद को ब्रिटेन का निवासी बताया था। गिरोह के स्थानीय ठगों से नाइजीरियन इंटरनेट कॉल के माध्यम से बात करते हैं।

टारगेट पर महिलाएं, कीमती गिफ्ट का देते हैं झांसा

नाइजीरियन ठग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय महिलाओं से संपर्क कर भारत में बड़ा व्यापार शुरू करने की बात करते हैं। इस दौरान ठग अपना नाम पता फर्जी बताते हैं। बातचीत के दौरान वह महिलाओं को शुरू में कुछ सामान्य गिफ्ट भेजकर उनसे दोस्ती करते हैं। जिसके बाद वे महिला को खुद के भारत आकर मोटी रकम का निवेश करने का झांसा देते हैं।

वहीं, खुद को एयरपोर्ट पर नकदी के साथ पकड़े जाने की बात कहकर गिरोह के साथियों से संपर्क में आई महिलाओं को फोन कराते हैं। अलग-अलग दरों में टैक्स और कस्टम से विदेशी रकम छुड़ाने के नाम पर महिलाओं से रुपये मंगाते हैं और फिर हड़प लेते हैं।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.