विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के ये तीन सड़क कॉरिडोर अब होंगे एनएचएआई के हवाले, इन मार्गों में सुधार से बेहतर होगी आवाजाही

Published: Tue, 02 Sep 2025 10:45 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दिल्ली के तीन प्रमुख सड़क कॉरिडोर के रखरखाव की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

एनएचएआई ने दिल्ली के तीन प्रमुख काॅरिडोर काे अपने अधीन लेने की सैद्धांतिक मंजूरी दी।
एनएचएआई ने दिल्ली के तीन प्रमुख काॅरिडोर काे अपने अधीन लेने की सैद्धांतिक मंजूरी दी।

HighLights

  1. एनएचएआई को दिल्ली के तीन कॉरिडोर की मंजूरी
  2. 33 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का होगा रखरखाव
  3. दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर यातायात सुगम होगा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) ने दिल्ली के तीन प्रमुख सड़क काॅरिडोर के नियमित रखरखाव के लिए अपने अधीन लेने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अभी तक दिल्ली सरकार के तहत लोक निर्माण विभाग इनका रखरखाव कर रहा है।

इन काॅरिडोर में आश्रम से बदरपुर बार्डर तक मथुरा रोड, पुरानी दिल्ली-रोहतक रोड जो पंजाबी बाग से टिकरी बार्डर है और महरौली-गुरुग्राम रोड जो महरौली से गुरुग्राम से पहले दिल्ली की सीमा तक है।

ये तीनों काॅरिडोर कुल मिलाकर 33 किलोमीटर लंबे हैं और दिल्ली और आसपास के इलाकों के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग हैं।

दिल्ली सरकार से कुछ माह पहले एनएचएआई को एक अनुरोध भेजा गया था। जिसमें इन सड़कों को अपने अधीन लेने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

प्रस्ताव के तहत लोक निर्माण विभाग को इन काॅरिडोर के साथ आने वाली सभी स्लिप रोड और संपर्क सड़कों की पहचान करने का भी निर्देश दिया गया है। भविष्य में इन अतिरिक्त सड़कों को एनएचएआई को सौंपने पर भी विचार किया जा सकता है।

8.5 किलोमीटर लंबा महरौली-गुरुग्राम मार्ग, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग 148 ए के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से होकर गुजरता है और दिल्ली और पड़ोसी राज्य हरियाणा के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करता है।

केंद्र सरकार की यातायात जाम कम करने की योजना के तहत, इस हिस्से को कनेक्टिविटी में सुधार के लिए दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे से जोड़ा जाना है। इसी प्रकार, 18.5 किलोमीटर लंबी पुरानी दिल्ली-रोहतक रोड, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 9 का हिस्सा है।

और पश्चिमी दिल्ली के अत्यधिक भीड़भाड़ वाले पंजाबी बाग इलाके से होकर गुजरती है, को क्षेत्र में यातायात में सुधार के लिए चौड़ा करने हेतु चिन्हित किया गया है।

तीसरा खंड, मथुरा रोड का 7.5 किलोमीटर लंबा खंड है, मध्य दिल्ली में तिलक ब्रिज के पास से शुरू होता है और आश्रम जंक्शन से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बदरपुर सीमा तक फैला हुआ है। बदरपुर सीमा से आगे, यह सड़क उत्तर प्रदेश में मथुरा की ओर जाती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्टेडियम का किराया हो सकता है कम, केंद्र सरकार कर रही विचार; आर्टिस्ट और दर्शकों को होगा लाभ