न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें
पढ़ें शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें...
1- 'सरकार कुछ नहीं कर सकती, अवैध शराब की बिक्री के लिए पुलिस जिम्मेदार'
नई दिल्ली [जेएनएन]। नरेला में शराब माफिया की दरिंदगी का शिकार हुई दिल्ली महिला आयोग की कार्यकर्ता से मिलने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री के पीछे पुलिस का हाथ है। बिना पुलिस की जानकारी के ऐसा नहीं हो सकता।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
2- मैक्स के बाद फोर्टिस अस्पताल पर गिरी गाज, विज ने दिए लीज रद करने के आदेश
गुरुग्राम [जेएनएन]। दिल्ली में मैक्स अस्पताल के बाद अब गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल पर गाज गिर गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल की जमीन की लीज रद करने के आदेश दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
3- दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, 13 दिसंबर से बदल जाएगा मौसम का मिजाज
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में अब तक कड़ाके की सर्दी का आगाज नहीं हुआ है, लेकिन अब 13 दिसंबर से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 11 और 12 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश होने से तापमान में खासी गिरावट होने के आसार हैं। गिरावट अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
4- जीबी रोड पहुंचने से पहले ही मुक्त कराई गई नाबालिग, पुलिसकर्मी बना कोठा मालिक
नई दिल्ली [जेएनएन]। कमला मार्केट थाना पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की को कोठे पर बेचने की जुगत में लगे दंपती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कलाम उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का रहने वाला है। नाबालिग को शादी का झांसा देकर वह दिल्ली लाया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
5- बहन के साथ हो रही छेड़खानी से परेशान था युवक, पंखे से लटक कर दे दी जान
नई दिल्ली [जेएनएन]। समयपुर बादली इलाके में बहन के साथ हो रही छेड़खानी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार घटना के दिन भी इलाके के चार लड़कों ने घर में घुसकर मारपीट की और उसकी बहन का अपहरण करने की धमकी दी थी।