Move to Jagran APP

परिवार ने खोला अहम राजः पंकज की दो नहीं एक पत्नी थी, नाम था उसका प्रिया

बार में आने वाली लड़कियों की वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था। इनमें एक लड़की से पंकज की नजदीकी के बारे में प्रिया को पता चल गया था।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 05:06 PM (IST)
परिवार ने खोला अहम राजः पंकज की दो नहीं एक पत्नी थी, नाम था उसका प्रिया
परिवार ने खोला अहम राजः पंकज की दो नहीं एक पत्नी थी, नाम था उसका प्रिया

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रिया मेहरा पंकज की एकमात्र पत्नी थीं। वह उसकी दूसरी पत्नी नहीं थीं। यह बात शनिवार को प्रिया के पिता अशोक मघानी ने कही। उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया में प्रिया को पंकज की दूसरी पत्नी बताने संबंधी खबरों को गलत करार दिया और कहा कि इससे समाज में उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

loksabha election banner

यही वजह थी कि उन्होंने शनिवार को रोहिणी सेक्टर 15 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर पंकज और प्रिया के जीवन से संबंधित कई जानकारियों को साझा किया। प्रेस वार्ता में प्रिया के पिता के अलावा उसके ताऊ हरीश मघानी, चाचा राजेश मघानी और भाई कार्तिक मौजूद थे।

परिजनों ने बताया कि शादी के आठ साल तक दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था। शालीमार बाग में रहने वाले पंकज का चांदनी चौक में कपड़े का पुश्तैनी कारोबार था, लेकिन इस कारोबार में घाटा होने के बाद पंकज ने मार्च 2014 में पहाड़गंज में रेस्टोरेंट और बार का कारोबार शुरू किया था।

पहले ही पूरी तरह से तैयार किंग बार नामक इस रेस्टोरेंट को प्रिया के मायके वालों ने किराए पर लेकर उसके हवाले किया था। कारोबार में ज्यादातर पूंजी प्रिया के मायके वालों ने ही लगाई थी। एक साल तक को पंकज ने इसे सही तरीके से चलाया था, लेकिन इसके बाद वह कारोबार में नुकसान होने की बात कहने लगा था।

इसके बाद से ही दोनों के संबंधों में खटास आने शुरू हो गए थे। बार में आने वाली लड़कियों की वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था। इनमें एक लड़की से पंकज की नजदीकी के बारे में प्रिया को पता चल गया था। वह लड़की बार में नाचने और गाने का काम करती थी।

पंकज कई कई दिनों तक घर नहीं आता था। जिस पर प्रिया एतराज करती थी। प्रिया के ताऊ हरीश मघानी के मुताबिक प्रिया का प्रेम विवाह हुआ था। उसने अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी। ऐसे में वह अपनी वैवाहिक जीवन की परेशानियों के बारे में अपने माता-पिता, भाई आदि को ज्यादा जानकारी नहीं देती थी।

उसने पंकज के दूसरी लड़की से संबंधों के बारे में भी ज्यादा कुछ नहीं बताया था। वह अपनी इस परेशानी को विदेश में रहने वाली एक दोस्त से साझा करती थी।

भाई ने कहा कि पंकज का व्यवहार बदल गया था, लेकिन प्रिया के साथ अक्सर बुरी तरीके से मार पीट करने की बात गलत है।

एक-दो बार उसने प्रिया पर थप्पड़ जरूर चलाया था। यही वजह थी कि अब तक उन्होंने पुलिस में पंकज के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

इधर चार-पांच माह पूर्व वह उसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के वूमेन सेल में करने की तैयार की थी, लेकिन पंकज ने माफी मांग ली थी।

प्रिया का दो साल का बेटा नाइस अभी अपने नानी-नानी के घर में है। नाइस को उसके मामा कार्तिक गोद लेने के लिए तैयार हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.