Move to Jagran APP

कॉल गर्ल रैकेटः दिल्ली से सटे नोएडा के गेस्ट हाउस में लगती थी लड़कियों की बोली

लड़कियों ने बताया कि उन्हें बेचने के लिए बोली लगाई जाती थी। बोली में कम उम्र के बहुत कम लोग शामिल होते थे, ज्यादातर 40 साल से अधिक उम्र के ही शामिल होते थे।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 09:50 AM (IST)
कॉल गर्ल रैकेटः दिल्ली से सटे नोएडा के गेस्ट हाउस में लगती थी लड़कियों की बोली
कॉल गर्ल रैकेटः दिल्ली से सटे नोएडा के गेस्ट हाउस में लगती थी लड़कियों की बोली

नोएडा (सुरेंद्र राम)। नोएडा सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोपितों को लेकर नया राजफाश किया है। पुलिस का कहना है कि गैंग के पास किशोर लड़कियों की डिमांड आती थी, इसलिए इन्हें अंग्रेजी दवाएं देकर और बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाते थे। इसके बाद इन लड़कियों की सेक्टर 15 स्थित गेस्ट हाउस समेत अन्य सुरक्षित ठिकानों पर बोली लगाई जाती थी। इसमें बिजनेसमैन के साथ सफेदपोश भी शामिल होते थे।

loksabha election banner

दो लाख तक लगी थी एक लड़की की बोली

बता दें कि एक सितंबर को बरामद किशोरी को ऊंची कीमत में बेचने के लिए ही आरोपित एक सप्ताह तक दिल्ली के कीर्ति नगर में स्थित एक मकान में छिपा कर रखे थे। किशोरी को रोज पांच-छह लोगों को दिखाया जाता था। उसकी बोली दो लाख रुपये तक लग चुकी थी।

गेस्ट हाउस के संचालक सुमित गिरफ्तार

पुलिस ने एक सितंबर को देह व्यापार कराने के मकसद से अपहरण की गई 14 साल की किशोरी को सकुशल बरामद किया था। इस दौरान हाकिम उर्फ मामा, प्रीति, सौरभ समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद सेक्टर 15 स्थित एक गेस्ट हाउस के संचालक सुमित को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। यहां से भी एक किशोरी समेत चार लड़कियों को मुक्त कराया था।

पुलिस के सामने लड़कियों ने खोला राज

पुलिस को लड़कियों ने बताया है कि उन्हें बेचने के लिये बोली लगाई जाती थी। बोली में कम उम्र के बहुत कम लोग शामिल होते थे। ज्यादातर 40 साल से अधिक उम्र के लोग ही शामिल होते थे। उन्हें सुबह ही छोटे कपड़े पहना कर बैठा दिया जाता था और दिन भर में पांच से छह लोगों को दिखाया जाता था। आरोपितों से मिले पांच मोबाइलों में 50 से अधिक ऐसे लोग शामिल हैं, जो लगभग रोज ही चैट पर बात करते थे।

नोएडा पुलिस को शक है कि यह सभी दलाल हैं। चैट से पता चला है कि इनके पास ग्राहक अलग-अलग उम्र की लड़कियों की डिमांड करते थे और वे गिरफ्तार आरोपितों से इसकी व्यवस्था करने को कहते थे। इन नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इसके बाद पुलिस इन पर शिकंजा कसेगी।

मनोज कुमार पंत (प्रभारी निरीक्षक, सेक्टर 20 कोतवाली) ने बताया कि गैंग के लोग डिमांड पर विभिन्न उम्र की लड़कियों की व्यवस्था करते थे। जो ग्राहक अधिक कीमत देने को तैयार होता था, उसे लड़की दे दी जाती थी। कीमत लगाने वालों में दूसरे राज्यों के अमीर लोग भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.