पुरानी दिल्ली स्टेशन से अपहृत बच्चा संभल से मुक्त
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से तीन महीने पहले अपहृत हुए बच्चे को रेलव
By Edited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 10:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : पुरानी दिल्ली स्टेशन से तीन महीने पहले अपहृत हुए बच्चे को रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने उलार प्रदेश के संभल से मुक्त करा लिया है। मामले मे चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे तीन महिलाएं शामिल है। आरोपियो की पहचान राजेद्र कुमार उसकी पत्नी गीता, निराम देवी और मालवती के रूप मे हुई है। दंपती ने बच्चे को गया (बिहार) निवासी नि:संतान महिला को बेच दिया था। इसके बदले उससे 20 हजार रुपये लिए गए थे। रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया कि गत वर्ष छह नवंबर को एक महिला (35) तीन बच्चो के साथ नालंदा (बिहार) जाने के लिए पुरानी दिल्ली स्टेशन पर आई थी। इसी दौरान दंपती राजेद्र और गीता ने पहले उससे नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद वे बिहार की ट्रेन नही होने की बात कहकर महिला को अपने साथ शाहदरा स्टेशन पर ले गए। वहां जब पीडि़त महिला अन्य बच्चो को शौच कराने के लिए ले गई, तभी राजेद्र और गीता उसके तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हो गए। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गाजियाबाद निवासी राजेद्र और गीता ने बच्चे का अपहरण किया है। राजेद्र ने बच्चे को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रहने वाले मामू को सौप दिया था। मामू और मालवती ने 20 हजार रुपये मे उस बच्चे को निराम देवी को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने राजेद्र कुमार, गीता और मालवती को उलार प्रदेश के अमरोहा, जबकि निराम को संभल से गिरफ्तार किया। निराम के पास से अपहृत बच्चा मिला। निराम से मिले रुपये चारो आरोपियो ने बांट लिए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें