विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्लीवासियों की कम नहीं होंगी मुश्किलें, करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट

Published: Sat, 07 Jun 2025 10:39 PM (IST)

दिल्ली में शनिवार को तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक ...और पढ़ें

दिल्ली में अब बढ़ेगा तापमान, होगी भीषण गर्मी।
दिल्ली में अब बढ़ेगा तापमान, होगी भीषण गर्मी।

HighLights

  1. दिल्ली में तेज धूप से तापमान में वृद्धि |
  2. अगले सप्ताह भीषण गर्मी की आशंका |
  3. धूल भरी हवाएं चलने की संभावना |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को आकाश साफ रहा। इस वजह से तेज धूप भी खिली रही। इससे पिछले दिन के मुकाबले दिल्ली के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे इससे गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में चार दिन आकाश साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा। इससे अगले सप्ताह भीषण गर्मी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 किलोमीटर की गति से धूल भरी हवा चल सकती है और तेज धूप होगी। सोमवार व मंगलवार को भी धूल भरी हवा चलने की संभावना है। साथ ही मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना

12 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आकाश में आंशिक बादल हो सकते हैं। तब तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। फिर भी अगले सप्ताह के अंत में भी तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इसलिए अगले सप्ताह गर्मी परेशान करेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आया नगर का तापमान सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस और पालम का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस वजह से इन दोनों जगहों पर गर्मी सबसे अधिक रही। इन दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.6 डिग्री सेल्सियस और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में विभिन्न जगहों कर अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जगह अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
आया नगर 41.2 27.6
पालम 40.7 27.2
रिज एरिया 39.9 24.3
लोधी रोड 39.7 25.0