Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: बादलों की लुकाछिपी के बीच बारिश के आसार; IMD ने बताया- पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 08:25 PM (IST)

    नई दिल्ली में मौसम बदल रहा है शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को तेज धूप और उमस रही। दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है जिसका एक्यूआई 91 दर्ज किया गया। एनसीआर में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक है।

    Hero Image
    बादलों की लुकाछिपी के बीच आज हल्की वर्षा के आसार।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने का भी अनुमान है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच बृहस्पतिवार को दिन भर तेज धूप निकली रही। उमस ने भी हाल बेहाल किया। हालांकि बीच बीच में आंशिक रूप से बादल छाए जरूर, लेकिन वर्षा कहीं नहीं हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है।

    सर्वाधिक अधिकतम तापमान लोधी रोड पर दर्ज

    न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 58 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान लोधी रोड और नजफगढ़ में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान राजघाट पर 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार अच्छी बनी हुई

    दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार अच्छी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 91 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। जब तब वर्षा होने की वजह से हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।