Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: 15 साल के लड़के का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई शिनाख्त; जल्द खुलेगा मौत का राज

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 12:38 PM (IST)

    दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले में एक सप्ताह में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। एक मामले में 15 वर्षीय जतिन की हत्या कर शव को मुनक नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस मुनक नहर से मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त करने में जुटी है।

    Hero Image
    15 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव नहर में फेंका।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिला में एक सप्ताह में दो शव मिले हैं। इनमें से एक शव की शिनाख्त 15 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। जिसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। फिर आरोपित ने शव को ठिकाना लगाने के लिए मुनक नहर में फेंक दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में समयपुर बादली थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, समयपुर बादली इलाके में ही मिले एक अन्य शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

    समयपुर बादली इलाके में मुनक नहर स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से एक जुलाई को मिले शव की शिनाख्त 15 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है। जिसका शव नग्न हालत में मिला है। जिसके पेट और कूल्हों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

    बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार दोपहर समयपुर बादली थाना पुलिस को एक पीसीआर काल मिली थी। कालर ने बताया कि दिल्ली जलबोर्ड के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मुनक नहर में एक लड़के की लाश तैर रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

    उसके गले में एक सफेद रंग का कपड़ा मौजूद था। उसके पेट में किसी धारदार हथियार से वारकर उसकी आंते भी बाहर निकाली हुई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद नाबालिग का शव पीएम के लिए शवगृह भेजा। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हुई। बुधवार को उसके परिवार की जानकारी मिल पाई।

    मृतक के पिता सुनील ने बेटे की पहचान जतिन के रूप में की। जतिन परिवार के साथ जीवन पार्क में रहता था। इसके परिवार में पिता सुनील कुमार व अन्य सदस्य हैं। जतिन का बड़ा भाई भी कई वारदातों में शामिल रहा है। वह फिलहाल जेल में बंद है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले में अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जतिन के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।

    एक अन्य शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

    बीते 29 जून को मुनक नहर स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जाल में एक युवक के शव होने की जानकारी समयपुर बादली थाना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव 25 से 30 वर्षीय युवक की है। जिसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी हुई है।