विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATM के बाहर पड़े 250 रुपये उठाना पड़ा महंगा, युवकों ने महिला समेत तीन लोगों को जमकर पीटा; केस दर्ज

Published: Wed, 09 Jul 2025 06:33 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के गंगोत्री विहार में एक एटीएम के बाहर पड़े नोट उठाने पर एक युवक की पिटाई हो गई। ...और पढ़ें

एटीएम के बाहर पड़े नोट उठाए, तीन लोगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। फाइल फोटो
एटीएम के बाहर पड़े नोट उठाए, तीन लोगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। फाइल फोटो

HighLights

  1. एटीएम के पास नोट उठाने पर युवक की पिटाई |
  2. परिवार को भी पीटा, मामला दर्ज |
  3. सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश |

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गांवड़ी रोड पर गंगोत्री विहार में एक एटीएम के बाहर पड़े नोट उठाना एक युवक को भारी पड़ गया। एटीएम के पास मौजूद तीन लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पीड़ित ने मदद के लिए अपने पिता, भाई व पत्नी को बुलाया तो आरोपितों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा, उन्हें भी लात घूंसों से मारा।

घायल हालत में नवीन कुमार व इसके भाई युवराज को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया। नवीन की शिकायत पर भजनपुरा थाना ने मारपीट व धमकी की प्राथमिकी की है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

नवीन अपने परिवार के साथ भजनपुरा सी ब्लॉक में रहते हैं। वह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे गंगोत्री विहार स्थित कोटक महिंद्रा के एटीएम में रकम निकाले गए। एटीएम के गेट के पास सौ रुपये के दो और 50 रुपये का एक नोट पड़ा हुआ था।

पीड़ित ने वह ढाई सौ रुपये उठा लिए। पास ही तीन युवक खड़े हुए थे। युवकों ने दावा किया वह नोट उनके हैं, उनसे बिना पूछे नोट कैसे उठा लिए। आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर युवक को लात-घूंसों से पीट दिया।

युवक को पास की एक गली में ले जाकर पीटा। पीड़ित ने मदद के लिए अपने परिवार को फोन किया। सूचना मिलते ही युवक के पिता, पत्नी व भाई मौके पर पहुंचे। आरोपितों ने फोन करके अपने तीन से चार जानकार बुला लिए।

उन सभी ने मिलकर परिवार को बुरी तरह से पीट दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के जरिये आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।